{"_id":"663cdb032eb8e2e3520a4c97","slug":"in-hotels-for-the-weekendrooms-booked-up-to-60-percent-shimla-news-c-19-sml1001-347648-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वीकेंड के लिए होटलों में \n60 फीसदी तक कमरे बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वीकेंड के लिए होटलों में 60 फीसदी तक कमरे बुक
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से बढ़ने लगे सैलानी
स्कूलों की छुट्टियों की वजह से भी बढ़ रहे हैं कर रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में वीकेंड के लिए 60 फीसदी कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वीकेंड पर छुट्टियों के कारण एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी हुई है।
शिमला में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारियों को अब पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद है। इस पूरे सप्ताह शिमला में पर्यटकों की आवाजाही में पिछले सप्ताह की अपेक्षा 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस कारण शिमला के ज्यादातर होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग के चलते शहर में पर्यटन कारोबारी खुश हैं। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने और स्कूलों की छुट्टियों की वजह से पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं। शहर के बाहर के होटलों में भी एडवांस बुकिंग बढ़ी है। पिछले सप्ताह होटलों की एडवांस बुकिंग 30 फीसदी थी। इस बार होटलों की एडवांस बुकिंग 60 प्रतिशत के करीब है।
शिमला में ज्यादातर पर्यटक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब से आ रहे हैं। शिमला में पूरे सप्ताह होटलों में ऑक्युपेंसी 30 से 35 फीसदी के करीब रही है। शहर के होटलों में ज्यादातर पर्यटक बिना एडवांस बुकिंग के आते हैं। ऐसे में वीकेंड पर होटलों की बुकिंग 80 फीसदी के करीब जा सकती है। शिमला में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। इस कारण मैदानी क्षेत्रों की गर्मी से राहत पाने के शिमला एक बेहतर विकल्प है।
कोट
होटल एसोसिएशन के उपप्रधान प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि शिमला में पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी हो रही है। होटल कारोबार से जुड़े कारोबारी खुश हैं। मैदानी क्षेत्रों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ने से आने वाले सप्ताह में भी व्यापार अच्छे रहने की उम्मीद है।