फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Imposed by the employee's car jam leader

नेता प्रेसवार्ता में मस्त, शहर में लगा जाम

Sun, 07 Sep 2014 02:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,सोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला,सोलन Updated Sun, 07 Sep 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
Imposed by the employee's car jam leader

कर्मचारी नेता अपनी प्रेस वार्ता में व्यस्त रहे और कार ओल्ड पावर हाउस मार्ग पर बेतरतीब खड़ी कर गए। बस फिर क्या? ट्रैफिक जाम और स्थिति काबू से बाहर।

विज्ञापन


जाम में फंसे लोग गाड़ी के मालिक के साथ संपर्क साधने की कोशिश करते रहे, लेकिन बात बनी नहीं। दूर तक वाहनों की लंबी कतार जरूर लग गई।

एंबुलेंस और बिजली बोर्ड का जरूरी सामान लेकर जाने वाले वाहन भी फंस गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। यातायात पुलिस मौके पर पहुंची।

काफी मशक्कत के बाद भी जब गाड़ी के मालिक से संपर्क नहीं हुआ तो यातायात बहाल करने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी और गाड़ी को उठाना पड़ा। लिहाजा करीब एक घंटे सड़क जाम रही और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि लोगों ने मार्ग बाधित होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर गाड़ी के मालिक से संपर्क साधाने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग बहाल करने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। 500 रुपये गलत पार्किंग का चालान काटा है। वहीं एक हजार के करीब क्रेन आदि का खर्चा आएगा।

उधर, हिमाचल प्रदेश सर्व कर्मचारी, पेंशनर, श्रमिक, युवा बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा ने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने पर यह कार्रवाई हुई है।


गाड़ी क्रेन से उठाने का तरीका भी गलत था। उनका सात से आठ हजार का नुकसान हुआ है। वहां छह सात अन्य गाड़ियां भी लगी थी, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

गोपाल दास वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं तथा उन्हें नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। वे सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा ने वीरभद्र सिंह को पद से हटाने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चला रखा है। मुख्यमंत्री, प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह की गलत नीतियों के बारे में जनता को बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed