फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Impact of Strike Notice: HRTC Employees Receive Salaries on Time

Shimla: हड़ताल के नोटिस का असर, एचआरटीसी कर्मियों को समय पर मिला वेतन

Mon, 01 Jun 2026 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 08:26 PM IST
सार

 परिवहन निगम के चालक और परिचालक संघ द्वारा सरकार को दिए गए हड़ताल नोटिस के बाद सोमवार को सभी 32 डिपो के कर्मचारियों के खातों में मई माह का वेतन जमा कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Impact of Strike Notice: HRTC Employees Receive Salaries on Time
एचआरटीसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बारह हजार से अधिक कर्मचारियों को राहत मिली है। परिवहन निगम के चालक और परिचालक संघ द्वारा सरकार को दिए गए हड़ताल नोटिस के बाद सोमवार को सभी 32 डिपो के कर्मचारियों के खातों में मई माह का वेतन जमा कर दिया गया है। वेतन मिलने की इस खबर के बाद, कर्मचारियों ने सोमवार रात से शुरू होने वाले बसों के पहियों को रोकने और चक्का जाम करने के अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। अब हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं 2 जून से सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

विज्ञापन

चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह और परिचालक संघ के प्रधान प्रीत महेंद्र सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मंगलवार को निगम की बस सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी। सभी 32 डिपो से प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में आ गया है। यूनियन नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की 2016 से बकाया करोड़ों की एरियर, ओवर टाइम, नाइट भत्ते और मेडिकल बिलों के भुगतान की मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, परिवहन निगम के एमडी, मुख्य सचिव सहित सभी संबंधित अधिकारियों को 24 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों को 24 जून तक पूरा नहीं किया गया, तो निगम के कर्मचारी 25 जून से पूरे प्रदेश में आंदोलन पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 जून तक दिए नोटिस में शामिल है मुख्य मांगें

परिवहन निगम के चालक और परिचालक संघ द्वारा सरकार को बकाया करोड़ों की देनदारियों के भुगतान को 24 जून तक का समय दिया है। सरकार व निगम प्रबंधन को दिए नोटिस में मुख्य रूप से सभी श्रेणी के एचआरटीसी कर्मचारियों के 2016 से अटके एरियर का तत्काल भुगतान करने, ओवर टाइम और नाइट भत्तों का 150 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया भुगतान करने, कर्मचारियों को चार-चार जोड़ी वर्दी उपलब्ध करवाने, मेडिकल बिलों का पिछले चार वर्षों से बकाया करीब 25 से 30 करोड़ का भुगतान करने की मांग मुख्य है।

विज्ञापन

24 जून तक दिए नोटिस में शामिल है मुख्य मांगें

परिवहन निगम के चालक और परिचालक संघ द्वारा सरकार को बकाया करोड़ों की देनदारियों के भुगतान को 24 जून तक का समय दिया है। सरकार व निगम प्रबंधन को दिए नोटिस में मुख्य रूप से सभी श्रेणी के एचआरटीसी कर्मचारियों के 2016 से अटके एरियर का तत्काल भुगतान करने, ओवर टाइम और नाइट भत्तों का 150 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया भुगतान करने, कर्मचारियों को चार-चार जोड़ी वर्दी उपलब्ध करवाने, मेडिकल बिलों का पिछले चार वर्षों से बकाया करीब 25 से 30 करोड़ का भुगतान करने की मांग मुख्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed