फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Illlegal construction in shimla

पाबंदी के बावजूद कोर एरिया में अवैध निर्माण

Mon, 23 Aug 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Illlegal construction in shimla
जाखू में भवन पर डाल दी लोहे की छत, एनजीटी ने निर्माण कार्र्य पर लगा रखी है रोक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त आदेशों के बावजूद राजधानी के कोर और ग्रीन एरिया में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण चल रहा है। अब जाखू में एक भवन मालिक ने अपने बहुमंजिला भवन के लेंटर पर लोहे का स्ट्रक्चर खड़ा कर इस पर छत डाल दी। यहां शनिवार से दिनरात काम चला हुआ है।
स्थानीय लोगों ने शनिवार को ही नगर निगम प्रशासन और सीएम हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत दे दी थी। कहा कि ग्रीन और कोर एरिया में बिना अनुमति कैसे निर्माण हो रहा है। लेकिन तीन दिन बाद भी जब काम नहीं रुका तो सोमवार को कुछ लोग मेयर कार्यालय पहुंच गए। मेयर सत्या कौंडल से इसकी शिकायत की। कहा कि शिकायत के बावजूद मौके पर काम चल रहा है। नगर निगम आम जनता के तो छज्जे तक तोड़ देता है लेकिन कई रसूखदार बहुमंजिला भवन बना रहे हैं। मेयर ने अधिकारियों से इसकी जानकारी ली। पता चला कि इस भवन मालिक के खिलाफ पहले भी निगम में अवैध निर्माण को लेकर केस चल रहा है। अब जो निर्माण किया जा रहा है, उसकी भी कोई अनुमति नहीं ली है। एपी शाखा का दावा है कि काम रुकवा दिया है जबकि मौके पर काम जारी है। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका अवैध निर्माण, आज तक नहीं टूटा
शहर के कोर और ग्रीन एरिया में पहले भी अवैध निर्माण की शिकायतें आ चुकी हैं। लेकिन इनमें से ज्यादातर मामले अभी सुनवाई में ही चल रहे हैं। इनके अवैध निर्माण नहीं टूट रहे जिससे बाकी लोग भी पाबंदी होने के बावजूद निर्माण कर रहे हैं। यूएस क्लब के पास पेयजल कंपनी ने भी अवैध निर्माण कर स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया था। इसे आज तक नहीं तोड़ा गया। जाखू मंदिर के पास ग्रीन एरिया में बने रेस्टोरेंट पर भी अभी सिर्फ सुनवाई ही चल रही है। चौड़ा मैदान में पीटर हॉफ के पास बने काटेज भी बिना अनुमति के बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed