{"_id":"5d7c91ef8ebc3e01376a8c9e","slug":"illegal-mining-in-swan-river-una-five-vehicles-seized-by-una-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से भरे पांच टिप्पर जब्त, पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत से भरे पांच टिप्पर जब्त, पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप
Sat, 14 Sep 2019 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना में खनन माफिया पर पुलिस की कार्रवाई जा रही है। हरोली व स्वां नदी में अवैध खनन कर रहे रेत से भरे पांच टिप्पर पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। पुलिस खनन माफिया पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। छापों से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुरुवार रात करीब 11 बजे उद्योग मंत्री पुलिस टीम को लेकर स्वां नदी में हो रहे अवैध खनन की टोह लेने पहुंच गए थे। कार्रवाई के दौरान बसाल से लेकर बाथू तक माइनिंग लीज और क्रशरों पर छापे मारे गए थे। खनन करने पर सात ओवरलोड वाहनों के चालान भी किए गए थे।
विज्ञापन
इनमें पांच टिपर, एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी का चालान काट कर करीब 80 हजार रुपये की राशि वसूल की गई थी। स्वां नदी से लगते बसाल, पुराना होशियारपुर रोड, टाहलीवाल, संतोषगढ़ तथा बाथू इलाके में खनन माफिया के ठिकानों पर दबिश के दौरान रेत से लोड किए टिपर कब्जे में लिए गए थे। उद्योग मंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन