फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   illegal mining in beas case against two crusher owners

ब्यास के किनारे अवैध रेत के अंबार, दो क्रशर मालिकों पर केस दर्ज

Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
illegal mining in beas case against two crusher owners

मंडी और कुल्लू की सीमा पर टकोली और शाह बिहाली के बीच ब्यास नदी में जोरों से अवैध खनन चल रहा है। खनन माफिया ने दिन-रात जेसीबी लगाकर नदी को खोखला कर दिया। चारों तरफ रेत के टीले बन गए हैं। खनन माफिया मौका देखकर इस रेत की तस्करी करने के फिराक में था, लेकिन इससे पहले अमर उजाला ने सफेद रेत के काले कारोबार के सच को सामने ला दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को मौके पर ब्यास नदी में बनाए अवैध रास्ते के दोनों ओर कुल्लू और मंडी में स्थापित दो क्रशर मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्यास नदी का प्रवाह रोकने, और अवैध खनन के खिलाफ भुंतर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस और खनन विभाग अब इन पर शिकंजा कसने जा रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एएसपी कुल्लू और एसडीएम सदर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस-प्रशासन अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को जल्द तोड़कर नदी के प्रवाह को सुचारु करने जा रहा है। उधर, खनन विभाग ने अवैध रेत को कब्जे में ले लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू-मंडी सीमा पर ब्यास नदी का प्रवाह रोकने और अवैध खनन पर पुलिस ने की कार्रवाई

illegal mining in beas case against two crusher owners

अमर उजाला में खबर छपते ही शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी और एसडीएम सदर रोहित राठौर ने भी ब्यास में बनाए गए रास्ते का जायजा लिया। मंडी और कुल्लू से खनन विभाग के अधिकारी भी मौके पर जांच में जुटे रहे। अवैध रास्ते के समीप क्रशर है जबकि 500 मीटर दूरी पर एक पुल बनाया जाना है। 

हालांकि, क्रशर मालिक और पुल बनाने वाला ठेकेदार रास्ता न बनाने की बात कह रहे हैं। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि ब्यास नदी में अवैध रूप से बोल्डर डालकर रास्ता बनाने और अवैध खनन करने का मामला दर्ज किया है। डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि मौके पर टीम भेजी गई है। जांच जारी है। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।

कार्रवाई से दिनभर मचा रहा हड़कंप

illegal mining in beas case against two crusher owners

पुलिस-प्रशासन और खनन विभाग की कार्रवाई से दिनभर खनन माफिया में अफरातफरी मची रही। कुल्लू और मंडी से टीमों की दस्तक के बाद माफिया गायब हो गया है। जहां देखो रेत के ढेर ही नजर आ रहे हैं। जिला खनन अधिकारी बिंदिया रानी का कहना है कि अवैध रूप से डंप रेत को जब्त कर नीलाम किया जाएगा। 

वहीं, चतुर्भुजा स्टोन क्रशर के मालिक शेर सिंह ने कहा कि उनके स्टोन क्रशर के पास अवैध रूप से रेत डंप किया गया है। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। एसडीएम सदर रोहित राठौर ने बताया कि ब्यास नदी में बोल्डर हटाकर रास्ते को तोड़कर प्रवाह सुचारु किया जाएगा। 

टकोली की तरफ से नदी को जाने का रास्ता बंद
मंडी। मौके पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी मंडी राजीव कुमार ने टकोली की तरफ से ब्यास नदी के लिए निकाले गए रास्ते को बंद करवाया दिया है। इसी रास्ते से खनन माफिया रेत की तस्करी कर जिले में सप्लाई करता था। 

उन्होंने बताया कि जिला मंडी की तरफ ब्यास नदी के किनारे कोई मशीनरी मौके पर नहीं पाई गई। ब्यास नदी के दूसरी तरफ कुल्लू जिला में क्रशर के लिए रास्ता बनाया गया था। इस पर खनन अधिकारी कुल्लू ही नोटिस जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed