यूपी और दिल्ली में भी फैला हो सकता है जैनेट फार्मा कंपनी का अवैध दवा कारोबार
कंपनी ने फर्जी बिलों पर प्रतिबंधित दवाएं बेचकर दो साल के भीतर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध कारोबार किया है। नारकोटिक्स ब्यूरो के डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि फार्मा कंपनी का दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कारोबार होने का अंदेशा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैनेट फार्मा कंपनी के खिलाफ चल रही जांच में सामने आया है कि प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश (यूपी) और दिल्ली तक फैला हो सकता है। इस कंपनी ने फर्जी बिलों पर प्रतिबंधित दवाएं बेचकर दो साल के भीतर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध कारोबार किया है। छानबीन को आगे बढ़ाते हुए नारकोटिक्स ब्यूरो हर पहलू को खंगालने में जुट गया है। यह भी पता चला है कि 2018-19 में पंजाब में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर कंपनी का थोक दवा लाइसेंस रद्द किया गया था।
इस कंपनी ने 2019 में बद्दी में थोक दवा व्यवसाय शुरू किया था। पंजाब के बरनाला में भी फ फार्मा फैक्ट्री चल रही थी। कंपनी का मालिक दिनेश बंसल अपनी कार का इस्तेमाल एनडीपीएस दवाओं को राजस्थान, पंजाब में ले जाने के लिए करता था। इस मामले में एसआईटी मामला दर्ज कर दिनेश बंसल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो के डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि फार्मा कंपनी का दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कारोबार होने का अंदेशा है।