{"_id":"6a4bd19c7c8993adaf0d1616","slug":"ija-jamwal-from-bhatlu-crowned-northern-miss-india-archisha-from-maherna-secured-third-place-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: भाटलू की ईजा जम्वाल बनीं नॉर्दन मिस इंडिया, महेरना की अर्चिशा तीसरे स्थान पर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: भाटलू की ईजा जम्वाल बनीं नॉर्दन मिस इंडिया, महेरना की अर्चिशा तीसरे स्थान पर रहीं
Mon, 06 Jul 2026 09:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह/कांगड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह/कांगड़ा।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:32 PM IST
सार
मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026 के विजेताओं को रविवार को मंडी के सात मील स्थित हिमाचली हवेली में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
भाटलू की ईजा जम्वाल बनीं नॉर्दन मिस इंडिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फीट ऑफ फायर संस्था की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026 के विजेताओं को रविवार को मंडी के सात मील स्थित हिमाचली हवेली में सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में कांगड़ा जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में डरोह (कांगड़ा) के तहत बसकेहड़ पंचायत के भाटलू गांव की 17 वर्षीय ईजा जम्वाल ने करीब 1200 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए नॉर्दन मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ईजा धर्मशाला के निजी स्कूल की जमा दो (नॉन-मेडिकल) की छात्रा हैं।
विज्ञापन
उनके पिता राजदीप जम्वाल भारतीय सेना में कर्नल हैं और माता अध्यापिका हैं। बड़ी होकर वकालत की पढ़ाई करने की इच्छुक ईजा की इस उपलब्धि पर उनकी दादी सहित पूरे परिवार ने खुशी जताई है। वहीं, इसी प्रतियोगिता में कांगड़ा के महेरना गांव की बेटी अर्चिशा ठाकुर ने तीसरा (तृतीय) स्थान प्राप्त किया है। अर्चिशा वर्तमान में चंडीगढ़ के निजी संस्थान से फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता पिता विजय ठाकुर दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता आराधना ठाकुर निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन