यहां सजेगी सुरों की महफिल, विजेता को मिलेंगे 85 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी मंडी के टेक्निकल एंड कल्चरल फेस्ट ‘एग्जोडिया’ में तकनीक और खतरनाक स्टंट के रोमांच के साथ ही सुरों की महफिल भी सजेगी। फेस्ट में पहली बार एग्जोडिया आइडल इवेंट होगा। इसमें भाग लेने के लिए मंडी की इंदिरा मार्केट और भंगरोटू स्थित अकादमी ऑफ आर्ट में ऑडिशन होंगे।
मंडी में पहली अप्रैल और भंगरोटू में तीन अप्रैल को ऑडिशन लिए जाएंगे। इस इवेंट के विजेता को 85 हजार रुपये के अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। फेस्ट के दौरान सात अप्रैल को यह इवेंट होगा।
गजल, क्लासिकल संगीत, बॉलीवुड और हॉलीवुड समेत हर श्रेणी में इवेंट में भाग लिया जा सकेगा। साथ ही फैशन शो और बैंड स्लैम में म्यूजिक की धुनों से टीमें धमाल मचाएंगी। हर इवेंट के लिए हजारों रुपये के इनाम रखे गए हैं। अधिकतर इवेंट में टीमें सीधे भाग ले सकेंगी। लेकिन, एग्जोडिया आइडल के लिए ऑडिशन देना जरूरी रहेगा।
कल्चरल इवेंट में ये रहेंगे मुख्य आकर्षण
फैशन शो में पंजीकरण शुल्क 2000 और इनामी राशि 25 हजार, नुक्कड़ नाटक में पंजीकरण 1500 और इनाम 60 हजार, बैंड स्लैम के लिए 500 रुपये और इनामी राशि 60 हजार, आर्ट डिजाइन में 150 रुपये का पंजीकरण और 3 हजार इनामी राशि, पोट्रेट फोटोग्राफी में पंजीकरण निशुल्क, इनाम 20 हजार रुपये, लैंडस्केप फोटोग्राफी में पंजीकरण शुल्क 200 रुपये और इनामी राशि 10 हजार, कैनवस फोटोग्राफी में 10 हजार रुपये इनामी राशि दी जाएगी।
ग्रुप डांस विजेता को हिप हॉप इंटरनेशनल मुंबई में एंट्री
ग्रुप डांस इवेंट में 20 हजार रुपये का इनाम विजेता को दिया जाएगा। इसके साथ ही विजेता को हिप हॉप इंटरनेशनल मुंबई ऑडिशन के लिए एंट्री मिलेगी। यह देशभर के युवाओं के लिए बड़े मंच के इस इवेंट में भाग लेने के लिए शानदार मौका है।
फेस्ट के मीडिया समन्वयक ऋषिकेश सागर और आयोजक परम कश्यप तथा प्लानिंग मैनेजर हरदीप मलिक ने बताया कि एग्जोडिया आइडल के लिए मंडी में पहली अप्रैल को इंदिरा मार्केट और तीन अप्रैल को भंगरोटू की आर्ट अकादमी में ऑडिशन लिए जाएंगे।