फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   igmc not given retirement to lady employee.

पढ़िए, आईजीएमसी अस्पताल का ये चौंकाने वाला कारनामा

Wed, 15 Jul 2015 10:42 AM IST
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 15 Jul 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
igmc not given retirement to lady employee.

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) प्रबंधन ने एक अजीबोगरीब कारनामा कर डाला है। एक महिला कर्मचारी की रिटायरमेंट के बाद भी प्रबंधन उससे सेवाएं लेता रहा। रिटायरमेंट की जानकारी न तो महिला कर्मचारी को थी न ही विभाग ने इस बारे सूचित किया। महिला का अनुमान था कि उसकी रिटायरमेंट अगस्त में होगी। मंगलवार को जब इस सिलसिले में संबंधित ब्रांच में महिला गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


उसे बताया गया कि मैडम आप की रिटायरमेंट तो एक महीने 6 दिन पहले हो चुकी है। महिला को इस बारे में प्रबंधन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। महिला को रिटायरमेंट के बाद भी पूरी सैलरी मिली। मामला जब प्रबंधन के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे विभागीय गलती बताकर छानबीन की बात की। महिला आईजीएमसी में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है। महिला यह मानकर चल रही थी कि उसकी रिटायरमेंट अगस्त में होगी।
विज्ञापन


इसलिए जो छुट्टियां बची हैं उसे काटकर आराम से रिटायरमेंट ले लेंगी। इस दौरान अपने रिटायरमेंट के दस्तावेज तैयार करने का भी सोचा था। सर्विस रिकार्ड चेक करने के बाद इसका खुलासा हुआ कि वो तो पहले ही अपनी सेवा अवधि पूरी कर चुकी है। इस चूक की वजह से महिला कर्मचारी की छुट्टियां भी लैप्स हो गईं। एक महीने से अधिक ड्यूटी भी देनी पड़ी। प्रबंधन ने महिला को भरोसा दिलाया कि इस गलती को दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर एसएस कौशल ने कहा कि विभागीय गलती की वजह से यह चूक हुई है। सर्विस रिकार्ड देखने के बाद पता चला है कि महिला कर्मचारी की रिटायरमेंट पहले हो चुकी थी। कहा कि यह विभागी चूक की वजह से सारा मामला हुआ है। आईजीएमसी कर्मचारी संघ के महासचिव हरिंद्र मेहता ने कहा कि प्रबंधन की घोर लापरवाही से एक महिला कर्मचारी को एक महीने छह दिन अतिरिक्त काम करना पड़ा। उसकी सारी छुट्टियां भी लैप्स हो गईं। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed