फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bills related to salary of workers will not stop in IGMC shimla

Shimla: आईजीएमसी में अब नहीं रुकेंगे कर्मियों के तनख्वाह संबंधी बिल

Tue, 22 Nov 2022 04:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2022 04:07 PM IST
सार

आईजीएमसी में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों के तनख्वाह और अन्य रूटीन बिलों को अब नहीं रोका जाएगा। सोमवार को आईजीएमसी में कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Bills related to salary of workers will not stop in IGMC shimla
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों के तनख्वाह और अन्य रूटीन बिलों को अब नहीं रोका जाएगा। सोमवार को आईजीएमसी में कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। प्राचार्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी किसी भी अधिकारी के काम में दखल नहीं देगा।

विज्ञापन


आईजीएमसी में आउटसोर्स, चतुर्थ श्रेणी और लोकमित्र कर्मचारियों के वेतन संबंधी मामले लटके पड़े हैं। कुछ कर्मियों को दो माह से तनख्वाह नहीं मिली है। इसके अलावा कंपनियों के बिल भी रोके जा रहे हैं। ऐसे में कंपनी के तहत रखे गए कर्मियों को मानदेय समय पर नहीं मिल रहा। कंपनी और कर्मचारियों को पेश आ रही परेशानी की शिकायत कॉलेज प्राचार्य तथाएमएस का पदभार संभाल रही डॉ. सीता ठाकुर से की थी। इसके बाद सोमवार सुबह ग्यारह बजे अस्पताल के कमेटी हॉल में बैठक हुई। इसमें इन मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में प्राचार्य ने दो टूक कहा है कि जिस अधिकारी को जो काम सौंपे हैं वह उन कार्यों को ही संभालेंगे। बैठक में आईजीएमसी के डिप्टी एमएस का पदभार संभाल रहे डॉ. प्रवीण भाटिया, अस्पताल एडमिनस्ट्रेशन डॉ. राहुल रॉव, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. साद रिजवी, डॉ. शोमिन धीमान, एसीएफ प्रणव और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में बाहर बना दी दुकान
आईजीएमसी परिसर के बाहर पार्किंग के पास दो दुकानें बनाने का मामला सामने आया है। यह दुकानें किसे सौंपी जाएंगी इसका अभी फैसला नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed