फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   If found drunk, name will be deducted from BPL list in karsog bindla panchayat himachal

पंचायत का फैसला: शराब के नशे में मिले तो बीपीएल सूची से कट जाएगा नाम

Wed, 04 Aug 2021 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Aug 2021 07:31 PM IST
सार

प्रधान रोशनी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को पारित किया गया। महिलाओं ने पंचायत में शराब के अवैध कारोबार को बंद करने की मांग भी की है।

विज्ञापन
If found drunk, name will be deducted from BPL list in karsog bindla panchayat himachal
बिंदला पंचायत ने लिया बड़ा फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे की प्रवृति को खत्म करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग की बिंदला पंचायत ने नई पहल की है। छह महिला मंडलों ने ग्राम सभा में यह प्रस्ताव पारित करवाया है कि अगर बीपीएल से नीचे जीवनयापन करने वाला कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में पाया जाता है तो इसका नाम इस सूची से काट दिया जाएगा।  प्रधान रोशनी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को पारित किया गया। महिलाओं ने पंचायत में शराब के अवैध कारोबार को बंद करने की मांग भी की है।

विज्ञापन


महिला मंडलों की सदस्यों का कहना है कि कई परिवार गरीबी का हवाला देकर बीपीएल सूची में शामिल हो जाते हैं, लेकिन शराब पीने के लिए इनके पास पैसे आ जाते हैं। इससे परिवारों में झगड़े हो रहे हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए महिला मंडलों ने यह प्रस्ताव ग्राम सभा में रखा। जिसे पारित कर दिया गया है। अब जो भी व्यक्ति नशे की हालत में पाया जाता है, उसका नाम बीपीएल सूची से हटाया जाएगा। ये प्रस्ताव महिला मंडल तलेहण, महिला मंडल देव बड़ेऊगी, दुर्गा महिला मंडल खडैण, महिला मंडल डवारू, महिला मंडल बिंदला और महिला मंडल मरोला ने लाया।
विज्ञापन


इसके अलावा बिंदला गांव तक सड़क न पहुंचने, प्रधानमंत्री सड़क योजना में माहोटा से तलेहण तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने और मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी लुनसु से बिंदला तक पुल नहीं बनने पर भ रोष जताया गया। लोगों का कहना है कि शाकरा बिंदला सड़क का कार्य 500 मीटर शेष रह गया है। इसके लिए बजट का प्रावधान कर जल्द इस निर्माण कार्य की पूरा किया जाए। प्रधान रोशनी देवी का कहना है कि पंचायत को नशा मुक्त रखने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है कि गरीबी रेखा से नीचे जो भी व्यक्ति शराब पीते हुए पाया जाता है, उसका नाम बीपीएल सूची से काटा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed