फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   If expansion does not stop people will protest against leaders and passengers at Gaggal Airport

गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का विरोध तेज, 10 पंचायतों के लोगों ने निकाली रैली

Sat, 15 Feb 2020 06:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Feb 2020 06:26 PM IST
सार

  • गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का विरोध तेज
  • कांगड़ा में 10 पंचायतों के लोगों ने निकाली रोष रैली
  •  दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया
  • मांगे नहीं मानीं तो यात्रियों और केंद्रीय नेताओं का घेराव करेंगे
  • 10 पंचायतों के लोगों ने मांगे पूरी करने को दिया एक सप्ताह का समय

विज्ञापन
If expansion does not stop people will protest against leaders and passengers at Gaggal Airport
कांगड़ा में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का विरोध तेज होता जा रहा है। सीएम दौरे के दौरान घरों और बाजारों में विरोध स्वरूप काले झंडे लगाने वाले लोगों ने शनिवार को रोष रैली निकाली। 10 पंचायतों के लोगों ने मटौर से गगल एयरपोर्ट तक काले झंडे लेकर रैली निकाली और नारेबाजी की। इच्छी और जमानाबाद रोड चौक में दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। चेताया कि एक सप्ताह में मांगों को न माना गया तो एयरपोर्ट आने जाने वाले यात्रियों और केंद्रीय नेताओं का घेराव करेंगे।

विज्ञापन


गगल, इच्छी, सहोड़ा, रछियालु, पुराना मटौर गांवों के ग्रामीणों ने गगल के प्रधान रविंद्र बाबा, इच्छी के प्रधान विजय कुमार व उपप्रधान अरविंद कुमार, सहोड़ा के प्रधान विजय कुमार, उपप्रधान संजू, नंदहेड़ के प्रधान विजय कुमार और मटौर के प्रधान कर्नल निर्मल सिंह के नेतृत्व में करीब 3 किलोमीटर लंबी रोष रैली निकाली। लोगों ने सरकार से एयरपोर्ट विस्तारीकरण पर रोक लगाने की मांग की। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सरकार को 1 सप्ताह के भीतर विस्तारीकरण पर रोक लगाने की चेतावनी दी। कहा कि एक सप्ताह के बाद प्रदर्शनकारी जिलाधीश कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। एयरपोर्ट का एक गज भी विस्तार नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो कड़े फैसले भी लेंगे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काले झंडे लिए थे। रोष रैली में प्रदीप, अभी, काकू, बलदेव, आशु, सोनू, मंजू, आशा देवी, शीला देवी, शकुंतला देवी, चिंनो देवी, संजू देवी, समंगला देवी, दर्शना देवी, वृंदा, निशा, कश्मीर, कुलभूषण, मोहित, रोहित, कमल, विनोद, पप्पू, वरिंद्र, रेखा देवी, सरिता, सीखा, विशाल, अश्वनी, प्रवीण व आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed