{"_id":"687518951510fdc43408075f","slug":"icu-ward-will-start-from-today-in-chamiyana-hospital-shimla-news-c-19-sml1001-567406-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना अस्पताल में आज से शुरू होगा आईसीयू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना अस्पताल में आज से शुरू होगा आईसीयू वार्ड
विज्ञापन
आईसीयू में मिलेगी 6 बिस्तरों की सुविधा, आईजीएमसी जाने का झंझट होगा खत्म
विभाग में की गई है तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में मंगलवार से आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) सुविधा शुरू होगी। छह बिस्तरों वाले इस आईसीयू वार्ड में गंभीर मरीजों को अब वेंटिलेटर और जरूरी जीवन रक्षक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इससे उपचार में लगने वाला वक्त बचेगा और मरीजों की जान बचाना आसान हो सकेगा।
आईसीयू में तीन आधुनिक वेंटिलेटर लगाए गए हैं। इनकी इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पिछले सप्ताह पूरी हो चुकी थी। इसके साथ ही आईसीयू के संचालन के लिए तीन नए डॉक्टरों की तैनाती की है जो अब अस्पताल में 24 घंटे मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी के चलते मरीजों को तुरंत उपचार मिलने की सुविधा अब उपलब्ध हो गई है। अस्पताल में आईसीयू सुविधा न होने के कारण गंभीर हालत में आए मरीजों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) जाना पड़ता था। समय की इस देरी के चलते मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब चमियाना में आईसीयू शुरू होने से स्थानीय बड़ी राहत मिलेगी।
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि आईसीयू सेवाएं शुरू होने के साथ अस्पताल की कार्य क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चमियाना अस्पताल में काॅर्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विभाग पहले से काम कर रहे हैं। लेकिन क्रिटिकल केयर की सुविधा नहीं थी। आईसीयू वार्ड की शुरुआत से ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य भविष्य में आईसीयू की क्षमता बढ़ाने, अतिरिक्त वेंटिलेटर जोड़ने और मेडिकल स्टाफ को मजबूत करने की योजना पर काम करना है।