फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   icc warning to bcci secretary anurag thakur.

पार्टी में सट्टेबाज के साथ दिखे बीसीसीआई सचिव

Mon, 27 Apr 2015 09:57 AM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
icc warning to bcci secretary anurag thakur.

बीसीसीसीआई सचिव व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें एक पार्टी के दौरान एक सट्टेबाज के साथ देखे जाने की खबरें आ रही हैं। आईसीसी ने ये जानकारी वायरल होने के बाद उन्हें चेतावनी दे दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने इस क्रिकेट बुकी के साथ रिश्ते रखने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर को कुछ दिन पहले ही चेतावनी दी है। इस खुलासा एक अंग्रेजी चैनल ने किया था जिसके बाद मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनुराग लगातार एक सट्टेबाज से दोस्ती बढ़ा रहे हैं। इसको लेकर क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था आईसीसी ने भी अपनी आपत्ति जताई है। बीसीसीआई दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड में से एक है और ये मामला सामने आने के बाद उसकी आईसीसी में साख को भी धक्का लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टेबाज के साथ देखे गए अनुराग

icc warning to bcci secretary anurag thakur.

अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट बोर्ड से बीसीसीआई में प्रतिनिधित्व करते हैं। वह लोकसभा सांसद और पार्टी की युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। हिमाचल में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का श्रेय भी अनुराग ठाकुर को ही जाता है।

इस बार हुए बीसीसीआई के अहम पदों के चुनाव में भी अनुराग की भूमिका काफी अहम थी। बताया जा रहा है कि आईसीसी की एंटी-करप्शन एंड सिक्युरिटी यूनिट (एसीएसयू) की निगरानी वाली लिस्ट में शामिल करण गिलोत्रा के साथ अनुराग को कई बार देखा गया है।

परेशानी में आ सकती है बीसीसीआई

icc warning to bcci secretary anurag thakur.

अभी तक दोनों की मुलाकात का मकसद साफ नहीं है। दोनों की ओर से इस बारे में कोई बड़ा बयान भी नहीं आया है। सिर्फ मुलाकातों के कारण अनुराग सवालों के घेरे में आ गए हैं। वहीं, उन पर सवाल उठने से बीसीसीआई को भी परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है।

सूत्रों का कहना है कि यह रिपोर्ट 22 अप्रैल को ही लीक हुई थी, लेकिन बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मीडिया में ऐसी तस्वीरों के होने का दावा किया जा रहा है जिसमें अनुराग बुकी के साथ हैं और एक पार्टी में दोनों एक साथ केक काटते हुए देखे जाते हैं।

केक काटने के बाद तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को केक खिला रहे हैं। इस मीटिंग को लेकर आईसीसी ने बीसीसीआई को मेल के जरिए चेताया है।

हिमाचल में भी गरमा सकती है सियासत

icc warning to bcci secretary anurag thakur.

अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। इस साल हिमाचल में आईपीएल भी नहीं हो रहे हैं। राज्य सरकार के साथ उनके पहले ही अच्छे संबंध नहीं है। एचपीसीए को लेकर हिमाचल सरकार ने पहले ही तीन केस दर्ज कर रखे हैं जिनमें अनुराग ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है। ये सारे मामले धर्मशाला स्थित क्रिकेट मैदान और होटल बनाने संबंधी है।

ऐसे में ये मामला प्रदेश की सियासत में उफान ला सकता है। कांग्रेस सरकार एचपीसीए अध्यक्ष को कटघरे में खड़ा कर सकती है। उधर, एचपीसीए ने भी इस मामले में अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आने वाले दिनों में देखना रोचक होगा कि आखिर अनुराग इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed