फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ICAR award to Krishi Vigyan Kendra Shimla at Rohru

कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू को प्रदेश स्तर पर पहला स्थान

Sun, 11 Aug 2019 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
ICAR award to Krishi Vigyan Kendra Shimla at Rohru
कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू (फाइल फोटो)

कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में शोध कार्य के बाद इसे किसानों-बागवानों के बीच लागू करवाने में शिमला जिले का रोहडू स्थित कृषि विज्ञान केंद्र प्रदेश स्तर पर प्रथम रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद जोन एक  कृषि विवि लुधियाना ने उत्तराखंड के जीवी पंत कृषि विवि पंतनगर में कार्यशाला के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू को सम्मानित किया। 

विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू किसानों-बागवानों को कीटनाशकों के कम प्रयोग तथा जैविक खेती के लिए कई सालों से प्रेरित कर रहा है। किसानों-बागवानों को कीटनाशकों तथा फफूंद नाशकों का प्रयोग अति आवश्यकता पड़ने पर ही करने की सलाह दी गई है। बागवानी क्षेत्र में सेब की लाल प्रजाति को विकसित करने में केंद्र का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन


लाल सेब आज सबसे महंगे दाम पर बिक रहा है। सेब बगीचों में तीस प्रतिशत परागण की किस्में विकसित करवाने में भी कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कायथ तथा टीम का कार्य सराहनीय रहा है। केंद्र ने मटर स्नो पी मटर की किस्म विकसित कर बाजार में चार गुणा अधिक दाम पर बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगतिशील बागवान भगत सिंह ठाकुर, लोकेंद्र बांष्टू, योगेश्वर सिंह, कांता देष्टा, बनारसी दास, अमृत सिंह और शिव सिंह खलास्टा का कहना है कि कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू का किसानों-बागवानों के लिए विशेष योगदान रहा है। केंद्र को सम्मान मिलने पर कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू के प्रभारी डॉ. नरेंद्र कायथ तथा उनकी टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed