{"_id":"570dfd814f1c1b092e4a6ab8","slug":"ias-srikant-baldi-and-abhishek-jain-training-in-foreign-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग करने विदेश जाएंगे हिमाचल के ये दो आईएएस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग करने विदेश जाएंगे हिमाचल के ये दो आईएएस अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:34 PM IST
सार
- कार्मिक मंत्रालय ने विशेष ट्रेनिंग के लिए 15 अप्रैल तक मांगे आवेदन
- छह महीने की होगी ट्रेनिंग, सात साल आईएएस रह चुके अफसर पात्र
- नामी विदेशी विश्वविद्यालयों में एक्सपोजर का मिलेगा विशेष मौका
विज्ञापन
हिमाचल के दो आईएएस अफसरों ने विदेश में ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के दो आईएएस अफसरों ने विदेश में ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया है। कार्मिक मंत्रालय ने देश के सभी अफसरों से ट्रेनिंग में जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 15 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा करवाई जाने वाली यह ट्रेनिंग छह महीने की होगी। सात साल आईएएस रह चुके अफसर इसके लिए पात्र होंगे। ट्रेनिंग के दौरान अफसरों को नामी विदेशी विश्वविद्यालयों में एक्सपोजर का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी और श्रम आयुक्त अभिषेक जैन ने ट्रेनिंग में जाने के लिए आवेदन किया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने शॉर्ट टर्म और लांग टर्म ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग छह माह से कम अवधि की होगी। लांग टर्म ट्रेनिंग छह माह की होगी। 45 से 52 साल की आयु के अफसर ट्रेनिंग में जाने के लिए पात्र होंगे।
25 अप्रैल से दो महीने छुट्टी पर जाएंगे विनीत- आईएएस विनीत चौधरी 25 अप्रैल से 25 जून तक दो महीने की छुट्टी पर जाएंगे। विनीत चौधरी के छुट्टी के आवेदन को कार्मिक विभाग ने मंजूरी के बाद मुख्य सचिव को भेज दिया है।