फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IAS officers have to submit report of foreign tours to Himachal pradesh government

अफसरशाही पर हिमाचल सरकार ने कसी नकेल, दो हफ्ते में सौंपनी होगी रिपोर्ट

Sun, 27 Oct 2019 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Oct 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
IAS officers have to submit report of foreign tours to Himachal pradesh government
हिमाचल प्रदेश सरकार

प्रदेश की अफसरशाही पर जयराम सरकार ने लगाम कसनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कार्मिक विभाग को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि जब तक अधिकारी पिछले आधिकारिक विदेशी दौरे की विस्तृत रिपोर्ट नहीं सौंपते हैं, तब तक उन्हें अगले दौरे की मंजूरी नहीं दी जाएगी। साथ ही कार्मिक विभाग को निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार की ओर से विदेश दौरों को लेकर बनी नीति व प्रक्रिया की तर्ज पर प्रदेश के अफसरों के विदेश दौरों के लिए भी नीति तैयार की जाए। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय कुंडू ने निर्देश भेजे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पिछले कुछ समय में कई प्रशासनिक अधिकारी व विभागाध्यक्ष आधिकारिक विदेशी दौरों पर गए। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया कि विदेश दौरे से लौटने के बाद किसी भी अधिकारी ने कोई टूअर रिपोर्ट नहीं सौंपी। न ही दौरे से संबंधित किसी तरह का कोई प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री के सामने पेश किया। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कार्मिक विभाग को निर्देश जारी किए हैं कि अब प्रशिक्षण दौरे को छोड़कर बाकी सभी विदेशी दौरों की अफसरों को दो हफ्तों में रिपोर्ट सौंपनी होगी। जब तक यह रिपोर्ट नहीं सौंपी जाती है, तब तक अगले विदेश दौरे की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन


अफसरों की ओर से तैयार पीपीटी व टूअर रिपोर्ट को विभाग रिकार्ड में दर्ज करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं कि विदेश दौरे से लौटने के दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजनी होगी। उस दौरे की रिपोर्ट की पीपीटी तैयार कर उसमें अपनी अनुशंसा और विभागीय मंत्री के लिए स्पष्ट रोड मैप तैयार करना होगा। आदेश की अनुपालना के लिए प्रमुख सचिव वित्त को भी इसकी एक प्रति भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed