फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IAS officer Amitabh Awasthi appointed the chairman of Himachal Water Cess Commission, notification issued

Water Cess Commission: आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी को बनाया जल उपकर आयोग का अध्यक्ष, अधिसूचना जारी

Tue, 25 Jul 2023 08:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jul 2023 08:40 PM IST
सार

 मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी की सिफारिशों के आधार पर जल शक्ति विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी  वाटर सेस आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
IAS officer Amitabh Awasthi appointed the chairman of Himachal Water Cess Commission, notification issued
जल शक्ति विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी को राज्य जल उपकर (वाटरसेस) आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जल शक्ति विभाग के सचिव अवस्थी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे, लेकिन सरकार ने सेवानिवृत्ति से पहले उन्हें बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। अवस्थी सेवानिवृत्त होने के बाद जल उपकर आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। मंगलवार को जल शक्ति विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर एचएम धरुला सहित अरुण शर्मा और जोगिंद्र सिंह को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष और सदस्याें का कार्यकाल तीन साल का होगा। आयोग जल उपकर से संबंधित तमाम अपीलों की सुनवाई करेगा। आयोग हिमाचल प्रदेश जल विद्युत उत्पादन पर जल उपकर अधिनियम-2023 के अनुसार काम करेगा।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष और सदस्य अपना कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाले अवस्थी को अंतिम वेतनमान के बराबर लाभ मिलेगा। सदस्य प्रतिमाह 1,20,000 रुपये नियत मूल वेतन और महंगाई भत्ता प्राप्त करने का हक रखेंगे। जल उपकर आयोग का मुख्यालय शिमला में होगा। प्रदेश में बिजली उत्पादन करने वाली परियोजनाओं पर आयोग की ओर से जल उपकर लगाया जाएगा। जल शक्ति विभाग के सचिव रहते हुए अवस्थी को आयोग की कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी है। ऊर्जा उत्पादकों के साथ समन्वय बनाते हुए जल उपकर वसूलना इनके लिए आसान रहेगा। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार ने अवस्थी की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed