{"_id":"62700acbe8f6fe231271a862","slug":"ias-manish-and-amandeep-garg-went-on-central-deputation-to-return-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल लौटेंगे केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर गए आईएएस मनीष और अमनदीप गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल लौटेंगे केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर गए आईएएस मनीष और अमनदीप गर्ग
Tue, 03 May 2022 03:01 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 May 2022 03:01 AM IST
सार
वर्ष 1996 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग वर्तमान में दिल्ली में मानव संसाधन विकास में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर तैनात हैं। इधर, 1999 बैच के आईएएस अधिकारी अमनदीप गर्ग कैबिनेट सचिवालय दिल्ली में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
आईएएस (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर दिल्ली गए आईएएस अधिकारी मनीष और अमनदीप गर्ग हिमाचल लौट रहे हैं। इसी महीने इन अधिकारियों के आने की संभावना है। दोनों आईएएस अधिकारियों के लौटने से वर्तमान अधिकारियों पर विभागों का अतिरिक्त बोझ कम हो सकेगा। मनीष गर्ग 19 मई 2015 जबकि अमनदीप गर्ग 14 सितंबर 2016 को प्रति नियुक्ति पर दिल्ली गए थे। दोनों अधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वर्ष 1996 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग वर्तमान में दिल्ली में मानव संसाधन विकास में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर तैनात हैं। इधर, 1999 बैच के आईएएस अधिकारी अमनदीप गर्ग कैबिनेट सचिवालय दिल्ली में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हिमाचल सरकार ने केंद्र से इन दोनों अधिकारियों को हिमाचल भेजने की हामी भरी है। वर्तमान हिमाचल में 153 आईएएस अधिकारी के पद स्वीकृत हैं। हिमाचल कॉडर के करीब 20 आईएएस अधिकारी प्रति नियुक्ति पर चल रहे हैं। पांच साल तक अधिकारियों को प्रति नियुक्ति पर भेजा जाता है लेकिन इसके बाद अधिकारी प्रति नियुक्ति का समय बढ़ा देते हैं या फिर अधिकारी छुट्टी पर चले जाते हैं। इन दोनों अधिकारियों का प्रति नियुक्ति पर जाने का समय भी पांच साल से ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन