{"_id":"5c346eccbdec225697311fbe","slug":"ias-kk-pant-appointed-as-principal-secretary-of-education-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे केके पंत प्रधान सचिव शिक्षा नियुक्त, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे केके पंत प्रधान सचिव शिक्षा नियुक्त, अधिसूचना जारी
Tue, 08 Jan 2019 03:05 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 08 Jan 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अधिकारी केके पंत को प्रधान सचिव शिक्षा नियुक्त किया गया है। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी केके पंत एक दिन पहले ही दिल्ली से शिमला आए। मंगलवार को केके पंत की प्रधान सचिव शिक्षा के पद पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन
31 दिसंबर को तत्कालीन सचिव शिक्षा अरुण कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद प्रधान सचिव शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा को दिया गया था। पंत की नियुक्ति के साथ ही उन्हें इस अतिरिक्त पदभार से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन