फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IAS BK Aggarwal New Chief Secretary Of Himachal Pradesh Story

यहां गुजरा है हिमाचल के नए मुख्य सचिव का बचपन

Mon, 01 Oct 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 01 Oct 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
IAS BK Aggarwal New Chief Secretary Of Himachal Pradesh Story
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल के फतेहगढ़ स्थित आवास पर लगी नेम प्लेट

फतेहगढ़ रंगसाजान मोहल्ले के परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले आईएएस बीके अग्रवाल के हिमाचल प्रदेश का मुख्य सचिव बनने से जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। अब उनके परिवार के सभी लोग बाहर शिफ्ट हो चुके हैं लेकिन यहां मौजूद रिश्तेदारों ने बीके अग्रवाल के गुजरे बचपन की चर्चाएं कीं।

विज्ञापन


बीके अग्रवाल के पिता फतेहगढ़ के मोहल्ला संगत के कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर थे। उनकी पत्नी सत्यवती अग्रवाल फर्रुखाबाद स्थित एनएकेपी इंटर कालेज में शिक्षिका थीं। बड़े भाई राजीव अग्रवाल  इनकम टैक्स कमिश्नर रह चुके हैं। अब वह सेबी में मुंबई में तैनात हैं।
विज्ञापन


बीके अग्रवाल ने कक्षा दो तक की पढ़ाई मोहल्ला रंगसाजान स्थित परिषदीय स्कूल में की थी। इसके बाद इनका दाखिला डीआईओएस कार्यालय परिसर स्थित नार्मल स्कूल में करा दिया गया था। वहां उन्होंने कक्षा आठ तक शिक्षा हासिल की। कक्षा नौ में बीके अग्रवाल का दाखिला फर्रुखाबाद स्थित क्रिश्चियन इंटर कालेज में करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

IAS BK Aggarwal New Chief Secretary Of Himachal Pradesh Story
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल के भाई अरविंद उर्फ पप्पू वाजपेयी

हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने कक्षा 11 में फतेहगढ़ स्थित राजकीय इंटर कालेज में दाखिला ले लिया। वहां से इंटरमीडिएट करने के बाद रुड़़की से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई की। इग्नू से एमबीए और पंजाब टेक्नीकल विश्वविद्यालय से एमफिल की डिग्री हासिल की। वह हिमाचल प्रदेश में दो जिलों में डीएम भी रहे।

बीके अग्रवाल का बेटा अंशुमेश फ्रांस में इंजीनियर है। बेटी हिमांशी एमबीए कर चुकी है। पत्नी साधना हैं। संगत मोहल्ला स्थित उनके मकान में इन दिनों ताला पड़ा है। उनके पड़ोसी अरविंद उर्फ पप्पू वाजपेयी ने बताया कि अब बीके अग्रवाल के परिवार का कोई यहां नहीं रहता है। सभी लोग शिमला व मुंबई में शिफ्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed