फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   I am young at all, No intention to retire from politics: Virbhadra Singh

अभी मैं जवान हूं, संन्यास का इरादा नहीं: वीरभद्र

Fri, 30 Sep 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 30 Sep 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
I am young at all, No intention to retire from politics: Virbhadra Singh

पीओके में भारत की सर्जिकल कार्रवाई को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पाक से आतंकी भारत में हमला करते हैं। ऐसे में जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने पीओके में आतंकी शिविर पर हमला किया है। इसमें आतंकी मारे गए हैं। पाक का कोई आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने चंगर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में दो दर्जन सभाएं की। शिवनगर में अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और विपक्ष की ओर से सरकार पर पिछले दरवाजे से नौकरियां देने का आरोप सरासर गलत है। धूमल कोई भी एक मामला साबित करके बताएं कि प्रदेश सरकार ने बैकडोर से नौकरियां दी हों।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार बैकडोर से नौकरियां कैसे दे सकती है। लोक सेवा आयोग और हमीरपुर अधीनस्थ चयन सेवाएं बोर्ड में पूरी पारदर्शिता बरतने के बाद ही योग्य उम्मीदवार को नौकरी मिलती है। प्रेम कुमार धूमल को तो दिनदहाड़े बिना भगवान की परवाह किए झूठ बोलने पुरानी की आदत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह के टिकट आवंटन का अधिकार केंद्र के बजाय राज्य के पास ही होने की बात पर उन्होंने कहा कि टिकट राज्य और राष्ट्रीय नेतृत्य मिलकर ही तय करते हैं।


अभी मैं जवान हूं, संन्यास का इरादा नहीं

आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने नेतृत्व में ही करवाना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि मैं अभी जवान हूं और संन्यास लेने का उनका कोई इरादा नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैंने संन्यास लेने की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed