फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hydropower projects collected Rs 25 crore as water cess

Shimla: जल विद्युत परियोजनाओं ने वाटर सेस के तौर पर जमा किए 25 करोड़ रुपये

Sat, 14 Oct 2023 12:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Oct 2023 12:17 PM IST
सार

सरकार की सख्ती के बाद अब निजी जल विद्युत परियोजनाओं ने भी जल उपकर जमा कराना शुरू कर दिया है। पांच निजी परियोजनाओं ने आयोग के पास करीब पांच करोड़ जल उपकर की राशि जमा कराई है।

विज्ञापन
Hydropower projects collected Rs 25 crore as water cess
जल विद्युत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सरकार की सख्ती के बाद अब निजी जल विद्युत परियोजनाओं ने भी जल उपकर जमा कराना शुरू कर दिया है। पांच निजी परियोजनाओं ने आयोग के पास करीब पांच करोड़ जल उपकर की राशि जमा कराई है। वहीं, सरकारी उपक्रम की 23 परियोजनाओं ने करीब 20 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। अब तक आयोग के पास 28 परियोजनाओं से वाटर सेस जमा हुआ है। आयोग ने जल उपकर जमा न कराने वाली निजी जल परियोजनाओं को नोटिस जारी किए हैं। इन्हें 25 अक्तूबर तक पैसा जमा कराने को कहा है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आयोग की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हिमाचल में 173 जल विद्युत परियोजनाएं हैं।

विज्ञापन


इन परियोजनाओं को आयोग की ओर से वाटर सेस बिल जारी हुए हैं। इसके बाद ही पावर कॉरपोरेशन ने करीब बीस करोड़, जबकि पांच निजी जल विद्युत परियोजनाओं ने 5 करोड़ तक की राशि जमा कराई है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने जल विद्युत परियोजनाओं से लिए जाने वाले वाटर सेस (जल उपकर) की दरें आधी की हैं। प्रदेश की आर्थिकी को पटरी पर लाने के लिए ऊर्जा उत्पादकों पर वाटर सेस लगाने का फैसला लिया गया है। पहले सरकार ने प्रति घन मीटर 0.10 रुपये से 0.50 रुपये तक वाटर सेस वसूलने का फैसला लिया था, अब इसे घटाकर प्रति घन मीटर 0.06 से लेकर 0.30 रुपये प्रति घन मीटर किया गया है। वाटर सेस की दरें वसूल करने के लिए अलग-अलग टैरिफ बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed