फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hundreds of doctors not recommending generic medicines issue raised in himachal assembly session

जेनेरिक दवाइयां न लिखने वाले सैकड़ों डॉक्टरों पर गिरेगी गाज

Tue, 11 Dec 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Updated Tue, 11 Dec 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of doctors not recommending generic medicines issue raised in himachal assembly session

जेनेरिक दवाइयां न लिखने वाले डॉक्टरों पर गाज गिरना तय है। तपोवन में शीत सत्र के दूसरे दिन मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सूबे के 400 डॉक्टरों को जेनेरिक दवाइयां न लिखने पर नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


विभागीय टीम सबूत जुटाने में लगी है। जो भी डॉक्टर, दवा विक्रेता और दवा निर्माण करने वाली कंपनी इस गोरखधंधे में शामिल होंगे, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मेडिपर्सन एक्ट में संशोधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार शीत सत्र में इसमें संशोधन का प्रस्ताव लाएगी। इसमें डॉक्टर और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार को गैर जमानती अपराध की श्रेणी से बाहर रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं बनेगा बल्क ड्रग पार्क 

Hundreds of doctors not recommending generic medicines issue raised in himachal assembly session

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी सरकार की बीबीएन में बल्क ड्रग हब बनाने की अभी कोई योजना नहीं है। भविष्य में इसकी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। बता दें कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने बीबीएन से उद्योगों के पलायन को रोकने के साथ फार्मा हब नालागढ़ के ढेरोवाल के पास बनाने की योजना बनाई थी।

कांग्रेस सरकार ने जमीन चिह्नित करके प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। परमार ने कहा कि बद्दी में दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए टेस्टिंग लैब विकसित की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से 30 करोड़ रुपये का बजट आया है। इसके अलावा कंडाघाट स्थित लैब का भी विस्तारीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed