Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hundreds of crores of rupees donated in temples deposit in treasury of the govt

मंदिरों में चढ़ाए करोड़ों रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में डाले

Tue, 20 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of crores of rupees donated in temples deposit in treasury of the govt

हिमाचल के छह मंदिरों में दान किए करोड़ों रुपये एक साथ प्रदेश सरकार के खजाने में डाल दिए गए हैं। कई और मंदिरों का पैसा सरकार को देने की तैयारी है। चार दिन के भीतर कांगड़ा जिले के बज्रेश्वरी मंदिर, ज्वालाजी, चामुंडा देवी और रामगोपाल मंदिर डमटाल के न्यासों की बैठकें बुलाकर आनन-फानन में बिना बजट एक-एक करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए जारी कर दिए गए। बाला बालक नाथ दियोटसिद्ध मंदिर न्यास की भी 17 अगस्त को बैठक बुला 31 लाख और इसी दिन चिंतपूर्णी न्यास की बैठक में 51 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो नयनादेवी मंदिर से भी एक करोड़ जारी करने के लिए न्यास की आपात बैठक बुलाने की तैयारी है। कांगड़ा के भागसूनाग, बैजनाथ, महाकाल मंदिर न्यासों की भी जल्द बैठकें कर सीएम राहत कोष में करोड़ों रुपये देने की योजना बनाई जा रही है। शिमला और कुल्लू जिले  के प्रसिद्ध मंदिरों के न्यासों की भी बैठकें कर करोड़ों रुपये सीएम राहत कोष में देने की प्रक्रिया चल रही है। सचिवालय के पुख्ता सूत्रों की मानें तो सरकार के खाली खजाने को भरने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को मौखिक रूप से मंदिरों से एक-एक करोड़ रुपये सीएम राहत कोष के लिए जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 
Trending Videos

तीन जिलों के उपायुक्तों ने माना, दी है राशि

गौरतलब है कि सभी मंदिरों का बजट दिसंबर या जनवरी में बन जाता है। ऐसे में अगस्त में अचानक बिना बजट खजाने से करोड़ों रुपये देने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऊना के डीसी संदीप कुमार, हमीरपुर के डीसी हरिकेश मीणा, कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने माना कि मंदिरों से सीएम राहत कोष के लिए राशि जारी करने के प्रस्ताव पारित हुए हैं। ये निर्णय मंदिर न्यासों की बैठक में न्यासियों की ओर से लिए गए हैं। 

चामुंडा मंदिर से 5 माह पहले 51 लाख, अब एक करोड़ और दिए
कांगड़ा के चामुंडा मंदिर में इसी वर्ष फरवरी में मंदिर न्यास ने 51 लाख रुपये सीएम राहत कोष में दिए थे। अब शनिवार को फिर से मंदिर न्यास ने बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार के खजाने में 1 करोड़ जारी कर दिए।

विज्ञापन

मंदिर ट्रस्टों की वित्तीय स्थिति पहले से खस्ता

हिमाचल के अधिकतर मंदिरों की वित्तीय स्थिति खराब है। वर्ष 2018 में बज्रेश्वरी मंदिर की आय करीब 6 करोड़, जबकि खर्चा 7 करोड़ रुपये था। ज्वालाजी मंदिर में आय 12 करोड़ और खर्चा 10 करोड़ था। चामुंडा मंदिर की आय करीब साढ़े 4 करोड़ जबकि खर्चा साढ़े 5 करोड़ रुपये था।

30 फीसदी पैसा बारीदारों, 15 फीसदी जाता है गोसदन को
मंदिरों की आय का 30 फीसदी हिस्सा बारीदारों और 15 फीसदी हिस्सा गोसदन संचालन के लिए जाता है। कर्मचारियों को तनख्वाह, निर्धन लड़कियों की शादी के लिए मदद, लंगर व्यवस्था, मेलों का आयोजन मंदिर करते हैं। 

सीएम राहत कोष के लिए मंदिरों से करोड़ों देना सही नहीं : कांग्रेस
कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, नयनादेवी से विधायक रामलाल ठाकुर और सुजानपुर से राजेंद्र राणा ने कहा कि बिना बजट मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मंदिरों के खजाने से करोड़ों रुपये देना न्यायसंगत नहीं है। मंदिरों में चढ़ावे का पैसा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयोग में लाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed