फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   humir utsav: illegal collection of money from people.

हमीर उत्सवः चंदे के नाम पर जबरन वसूली

Sat, 01 Nov 2014 01:05 PM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
humir utsav: illegal collection of money from people.

हिमाचल के राज्य स्तरीय हमीर उत्सव कमेटी की ओर से डोनेशन एकत्रित करने को पर्चियां सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को थमा दी गई हैं। डोनेशन एकत्रित करने का सबको टारगेट दिया गया है। ऐसे में पर्चियां मिलते ही कर्मचारियों ने भी लोगों की जबरन पर्चियां काटना शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


प्रशासन भी जनता का उत्सव तो जनता से ही उगाही होने का हवाला दे रहा है। हमीर उत्सव 11 से 13 नवंबर तक किया जा रहा है। उत्सव के लिए चंदा एकत्रित करने को हमीर उत्सव कमेटी- 2014 के नाम से डोनेशन स्लिप प्रकाशित करवाई गई हैं।
विज्ञापन


विभागीय मुखिया ने अपने अधीन कर्मचारियों को ये डोनेशन स्लिप बांट रखी हैं। जो कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्यालयों में अपने कार्य से जा रहा है। उसकी पर्ची काटी जा रही है। प्रति पर्ची के 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। कोई व्यक्ति पर्ची कटवाने में असमर्थता जाहिर कर रहा है तो कर्मचारी अपने टारगेट का हवाला देकर जबरन उसे पर्ची थमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सीपी शर्मा को 1.65 लाख का टारगेट

humir utsav: illegal collection of money from people.

एसडीएम सीपी शर्मा का कहना है कि उन्हें स्वयं एक लाख 65 हजार रुपये का टारगेट मिला है। जिसे पूरा करने को स्लिप पैड अधिकारियों के अधीन कर्मचारियों को दिए गए हैं, जहां तक पर्चियां जबरन काटने की बात है तो यह गलत है।

वहीं लोगों से प्रति पर्ची के 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। कोई व्यक्ति पर्ची कटवाने में असमर्थता जाहिर कर रहा है तो कर्मचारी अपने टारगेट का हवाला देकर जबरन उसे पर्ची थमा रहे हैं।

डोनेशन बिना काम नहीं होगा
अगर इसकी शिकायत संबंधित विभाग के मुखिया से की जा रही है तो मुखिया भी दो टूक शब्दों में जवाब दे रहे हैं कि प्रशासन हमीर उत्सव लोगों के मनोरंजन के लिए कर रहा हैं तो उत्सव का कुछ खर्चा भी डोनेशन के पैसे से होगा। डोनेशन बिना काम नहीं होगा। प्रशासन के इस रवैये के चलते आम आदमी ने सरकारी कार्यालय में इन दिनों अपने काम करवाने से तौबा कर ली है।

जनता दुखी पर कौन सुनें

humir utsav: illegal collection of money from people.

लोगों में मलाल है कि कई लोग आर्थिक रूप से पर्चियां कटवाने को सक्षम नहीं हैं। बावजूद कर्मचारी जबरन उनकी पर्चियां काट रहे हैं। जो प्रशासन की सरेआम गरीब लोगों की जेबों पर डाका डालने की नीति को दर्शाता है। लोगों ने नाम के छापने की शर्त पर बताया कि कार्यालयों में लोगों से सरेआम लूट की जा रही है। जब मना कर रहे हैं तो खरी खोटी सुननी पड़ रही है।

सुगम केंद्र हमीरपुर में एक काउंटर पर व्यक्ति ने पांच विभिन्न लोगों की फीस कटवाई। इस दौरान काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने इन्हीं पांच लोगों के नाम से पर्चियां काट दी और फीस के अलावा एक सौ रुपये अतिरिक्त जमा करवाने को कहा। जब व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो कर्मचारी ने इसे अपना टारगेट बताकर संबंधित व्यक्ति से एक सौ रुपए अतिरिक्त लेकर उसे पांच पर्चियां थमा दी।

इस बारे में जब जिले के एक बड़े अफसर से बात की गई तो उनका कहना था कि उत्सव लोगों का है, इसलिए वसूली भी लोगों से की जाएगी। अफसरों के इस तरह के जवाब से हर कोई सन्न है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed