फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023: शिमला आने वाले सैलानियों को शहर के बाहर मिलेंगे होटल, जानिए वजह

Sat, 31 Dec 2022 12:21 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
New Year 2023: in shimla parking full in shimla Tourists Flock To Shimla Manali For New Year Celebrations
नववर्ष मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। - फोटो : अमर उजाला

नए साल के जश्न के लिए राजधानी के होटल पैक हो गए हैं। सर्कुलर रोड और शहर के कोर एरिया में स्थित सभी छोटे-बड़े होटल बुक हैं। कई होटलों ने तो अब न्यू ईयर के लिए बुकिंग भी बंद कर दी है। ऐसे में सैलानियों को शहर से बाहर जाकर होटलों में बुकिंग करवानी पड़ रही है। शिमला के होटलों में नए साल के जश्न की खास तैयारियां की गई हैं। होटलों में न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन होगा जहां सैलानी डीजे की धुनों पर थिरकेंगे। होटलों में डाइन एंड डांस की भी तैयारी है।

Trending Videos
New Year 2023: in shimla parking full in shimla Tourists Flock To Shimla Manali For New Year Celebrations
- फोटो : अमर उजाला

नए साल का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार को भी भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग के बाद सैलानियों को गाड़ियों की पार्किंग के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर के बीचों बीच स्थित होने के कारण लिफ्ट कार पार्किंग में गाड़ी पार्क करने को सबसे अधिक जद्दोजहद रही। सैलानियों ने शुक्रवार को रिज और मालरोड पर सुहावने मौसम के बीच खूब मस्ती की। 

New Year 2023: in shimla parking full in shimla Tourists Flock To Shimla Manali For New Year Celebrations
- फोटो : अमर उजाला

गेयटी थियेटर, लक्कड़ बाजार और जाखू में सैलानी फोटोग्राफी करते नजर आए। शनिवार को भी हजारों सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। शहर में सर्कुलर रोड की सभी पार्किंग बीते दो दिनों से फुल चल रही है। मेट्रोपोल स्थित नगर निगम की पार्किंग में बीते तीन दिन से पार्किंग फुल का बोर्ड लगा है, बस स्टैंड, डीडीयू अस्पताल के पास भी पार्किंग फुल है। सैलानियों की भारी आवाजाही के बाद अब शहर के कुछ होटलों ने अब बुकिंग बंद कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023: in shimla parking full in shimla Tourists Flock To Shimla Manali For New Year Celebrations
- फोटो : अमर उजाला

कुफरी-फागू के बीच बर्फ में स्किड हुए टूरिस्ट वाहन- शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और फागू के बीच शुक्रवार सुबह टूरिस्ट वाहन बर्फ पर स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। फागू में एचपीटीडीसी के होटल एप्पल ब्लॉसम के पास मोड़ पर यूपी नंबर की टूरिस्ट कार एक अन्य कार से बर्फ पर स्किड होकर टकरा गई। इससे कुछ देर जाम भी लगा रहा। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी कुफरी और नारकंडा पहुंचे। हालांकि बर्फ पर गाड़ियां स्किड होने से सैलानियों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
New Year 2023: in shimla parking full in shimla Tourists Flock To Shimla Manali For New Year Celebrations
- फोटो : अमर उजाला

शिमला आने वाली बसें, ट्रेनें पैक- नए साल के इस्तकबाल के लिए हजारों की संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने वाले हैं। शिमला आने वाली एचआरटीसी और पर्यटन विकास निगम की सभी लग्जरी बसें पैक चल रही हैं। कालका से शिमला आने वाली टॉय ट्रेन भी पैक हैं। रेलवे की ओर से चलाई गई दो अनारक्षित गाड़ियां भी फुल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed