फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge tourist in Shimla

संडे को भी हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार, एनएच पर जाम

Sun, 04 Jul 2021 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Huge tourist in Shimla
तीन दिन में 31000 सैलानी टूरिज्म की लिफ्ट से पहुंचे मालरोड
विज्ञापन

तीस घंटे में 7357 वाहन पहुंचे शिमला
रिज मैदान और मालरोड पर लग रहा सैलानियों का जमावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद लगातार जारी है। बीते 30 घंटे में 7357 वाहन शिमला शहर में दाखिल हुए हैं। तीन दिन में 31000 सैलानी टूरिज्म की लिफ्ट से मालरोड पहुंचे। बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह करीब 2000 अधिक सैलानियों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया। शनिवार के बाद रविवार को भी राजधानी सैलानियों से गुलजार रही। रविवार को सैलानियों ने शिमला से मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी और नारकंडा का रुख किया। शिमला-कुफरी सड़क पर छराबड़ा के पास रविवार को ट्रैफिक जाम के कारण सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सैलानियों की भारी आमद और सड़क की टारिंग के कारण सड़क वन वे होने से समस्या पेश आई।
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और मालरोड पर रविवार को पूरे दिन सैलानियों की खूब चहलपहल रही। दोपहर बाद मालरोड पर तिल धरने की भी जगह नहीं रहीं। रिज मैदान पर सैलानियों ने फोटोग्राफी और घुड़सवारी का आनंद लिया। जाखू रोप वे में भी रविवार को सैलानियों की खूब भीड़ रही। लिफ्ट पार्किंग दोपहर 12:30 बजे पैक हो गई जिसके बाद पार्किंग की एंट्री पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा दिया। इसके बाद सैलानियों ने सर्कुलर रोड पर यहां वहां गाड़ियां खड़ी कर दीं जिससे बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रही। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी शहर के होटलों में अधिकतर कमरे बुक रहे। अगले वीकेंड के लिए भी एडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई है। बीते 30 घंटों के भीतर 7357 वाहन शोघी बैरियर से शिमला शहर में दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने बताया कि आए दिन शिमला पहुंचने वाले टूरिस्ट वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शहर में 73 स्थानों पर स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों की वजह से सड़कें संकरी होने से ट्रैफिक जाम की समस्य पेश आ रही है। शिमला-कुफरी सड़क पर छराबड़ा के पास टारिंग के कारण भी जाम की समस्या पेश आ रही है। ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए शिमला पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10 बजे तक चलेगी
अब मालरोड की लिफ्ट
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने सर्कुलर रोड से मालरोड को जोड़ने वाली शहर की एकमात्र लिफ्ट के संचालन समय में एक घंटे की बढ़ोतरी कर दी है। रात 9 बजे के स्थान पर अब लिफ्ट रात 10 बजे तक चलाई जा रही है। सैलानियों की भारी भीड़ के चलते पर्यटन विकास निगम ने लिफ्ट के संचालन के समय बढ़ाया है। सुबह के समय 8:30 बजे से लिफ्ट चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed