फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge tourist in shimla

कुफरी में होटल पैक, शहर में नब्बे फीसदी ऑक्यूपेंसी

Tue, 25 Jan 2022 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Huge tourist in shimla
बर्फ के दीदार और 26 जनवरी मनाने के लिए भारी संख्या में शिमला पहुंचे सैलानी
विज्ञापन

नारकंडा में भी कई होटल हो चुके हैं पैक
वीकेंड पर कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फ के दीदार और गणतंत्र दिवस मनाने के लिए शिमला में भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। वीकेंड के बाद भी शहर के होटलों में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। शिमला के अलावा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा के होटलों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी है। पर्यटन व्यवसायियों को इस वीकेंड पर भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली से भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शिमला में हुई बर्फबारी में अठखेलियां करने सैलानी खिंचे चले आ रहे हैं। बीते चार दिन के भीतर शोघी बैरियर से साढ़े बारह हजार पर्यटक वाहन शहर में दाखिल हुए हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग सैलानियों की आमद बढ़ने से खासे उत्साहित हैं। होटलों में अच्छी ऑक्यूपेंसी चल रही है।
विज्ञापन

ट्रेवल एजेंट्स के पैकेज बढ़िया रेट में बिक रहे हैं। लोकल साइट सीन के लिए टैक्सी ऑपरेटरों की गाड़ियां धड़ल्ले से बुक हो रही हैं। दिल्ली से शिमला आ रही लग्जरी बसें भी फुल चल रही हैं। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर गाड़ियों में ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी चल रही है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बर्फबारी के बाद 26 जनवरी की छुट्टी के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि बर्फबारी के बाद शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोनाकाल में बर्फ की चादर
से कारोबार में लौटी गरमाहट
हल्की बर्फबारी का सैलानियों ने उठाया लुत्फ
शिमला। ऑल कामर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि कोरोनाकाल में सैलानियों की शिमला में आवाजाही बढ़ने से टैक्सियों के काम में थोड़ी तेजी आई है। बर्फबारी देखने के लिए काफी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं।
हालांकि साथ लगते राज्यों से अधिकतर टूरिस्ट अपनी निजी गाड़ियों में शिमला आते हैं लेकिन लग्जरी बसों से आने वाले टूरिस्ट साइट सीन के लिए टैक्सी बुक करते हैं।

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर में हल्की बर्फबारी हुई। आसमान से गिरते बर्फ के फाहे देख टूरिस्टों ने नाचना गाना शुरू कर दिया। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों ने बर्फबारी के साथ लाइव वीडियो शूट किए। रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed