फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   huge number of vacancies in staff selection commission

खुशखबरी! सरकारी नौकरी के लिए बंपर भर्ती

Sat, 09 Aug 2014 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Aug 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
huge number of vacancies in staff selection commission

12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जो छात्र किसी वजह से 12वीं के आगे की पढ़ाई नहीं कर पाएं हैं उनके पास सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है।

विज्ञापन


एसएससी ने क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवदेन मांगे हैं। एसएससी कुल 1997 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसमें लॉवर डिविजन क्लर्क के 991 पद और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 1006 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु 01 अगस्त, 2014 से गिनी जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जा रही है।

यह रहेगी चयन की प्रक्रिया

huge number of vacancies in staff selection commission

आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा पास की हो। उम्मीदवारों को इसमें चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा 2 नवंबर - 9 नवंबर 2014 के बीच होगी।

लिखित परीक्षा के बाद दोनों पदों के लिए टाइप टेस्ट भी पास करना होगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा। सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रूपए और अन्य सभी वर्गों को आवेदन फीस नहीं देनी होगी।

फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड से जमा करवाई जा सकती है। ऑनलाइन के लिए एप्‍लीकेंट एसबीआई की किसी भी ब्रांच में फीस जमा करवा सकता है।

इस तरह करें अप्लाई

huge number of vacancies in staff selection commission

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की साइट पर जाकर 19 अगस्त, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के राज्यों के लिए यह समय सीमा 26 अगस्त, 2014 तक की है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssconline.nic.in पर लॉग-इन करें। ऑफलाइन मोड के जरिए वेबसाइट पर जाकर एप्‍लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां-

- पार्ट- 1 के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 14 अगस्त, 2014, शाम 5 बजे तक।
- पार्ट- 2 के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 19 अगस्त, 2014, शाम 5 बजे तक।
- ऑफलाइन चालान जमा कराने की अंतिम तिथि - 21 अगस्त, 2014 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed