{"_id":"97493f2627c8e4f1abdb9b65e37db605","slug":"hrtc-written-exam-will-be-on-october-19-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस तारीख को होगी बस सहायकों की भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस तारीख को होगी बस सहायकों की भर्ती
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Wed, 17 Sep 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न पदों के लिए एक ही दिन होने वाली परीक्षा की तिथि में फेरबदल से युवाओं को राहत मिली है।
विज्ञापन
21 सितंबर को होने वाली दो अलग-अलग वर्गों की परीक्षाओं में एक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। परिवहन निगम के तहत बस सहायकों की लिखित परीक्षा अब 19 अक्तूबर को होगी।
परिवहन विभाग (आरटीओ) धर्मशाला के तहत होने वाली सर्विस प्रोवाइजर की लिखित परीक्षा पूर्व में निर्धारित 21 सिंतबर को ही आयोजित होगी।
अमर उजाला ने सोमवार के अंक में एक ही तिथि को दो परीक्षाएं होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। परिवहन विभाग ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए बस सहायकों की परीक्षा को 19 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक बैनी प्रसाद (बैजनाथ) और क्षेत्रीय प्रबंधक पालमपुर पंकज चड्ढा ने बस सहायकों की परीक्षा के 19 अक्तूबर को स्थगित किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन