फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc will run 300 special buses on diwali.

दीपावलीः आज आपके लिए चलेंगी स्पेशल बसें

Thu, 23 Oct 2014 07:59 AM IST
Updated Thu, 23 Oct 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
hrtc will run 300 special buses on diwali.

दिवाली पर प्रदेश के 275 रूटों पर 300 स्पेशल बसें चलेगी। ये बसें ऑन डिमांड रहेगी। सबसे ज्यादा 70 बसें चड़ीगढ़ से हिमाचल के लिए चलाई जा रही है। दिल्ली से भी हिमाचल को 40 स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


बाहरी राज्यों से ये बसें हिमाचल के 27 डिपो के लिए चलेंगी। एचआरटीसी की बसों में 60 से अधिक सवारियां होने पर उक्त स्टेशन के लिए अलग से बस भेजी जाएगी। दुर्घटना की आशंका के चलते प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के चालक और परिचालक को सावधानी और बसों में ओवर लोडिंग न किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर लोग दिल्ली और चंडीगढ़ में नौकरी कर रही है। इसके चलते यहां ज्यादा बसें हिमाचल को चलाई जा रही है।

इन रुट्स पर मिलेगी सुविधा

hrtc will run 300 special buses on diwali.

बाहरी राज्यों से इन बसों को शिमला, हमीरपुर, मनाली, कुल्ली, धर्मशाला, बैजनाथ, बद्दी रूटों पर चलाई जाएगी। ओवर लोडिंग पर अकुंश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने हमीरपुर डिपो को 25 बसें चलेगी।

ये बसें हमीरपुर बस अड्डे से बिलासपुर, नालागढ़ और ऊना जिले के लिए बसें चलाई जाएगी। मंडी जिले से 22 स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया गया है। ये बसे केलांग, कुल्लू और सुंदरनगर के लिए चलाई जाएगी।

इसी तरह तारादेवी डिपो शिमला से हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला के लिए 23 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया गया है। शिमला बस अड्डे से नाहन, रामपुर रोहडू और शिमला ग्रामीण के लिए 25 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया गया है।

इस नंबर पर करें फोन

hrtc will run 300 special buses on diwali.

नालागढ़ से ऊना, देहरा, हमीरपुर, बिलासपुर, सरकारघाट और शिामला के लिए 45 बसें चलाने का फैसला लिया गया है। बसों के लिए लोग कंट्रोल रूम 0177-2656326 पर भी फोन कर सकेंगे।

दिल्ली और चंडीगढ़ से सभी डिवीजनों को बसें
परिवहन निगम ने दिल्ली और चंडीगढ़ से प्रदेश के 27 डिपो के लिए बसें चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा अगर किसी भी स्टेशन पर 30 और 40 के बीच सवारियां होती है तो एचआरटीसी मौके पर बस भेजेगा।

समय सारिणी तय नहीं
'दिवाली पर स्पेशल बसों की चलाने के लिए कोई समय सारणी तय नहीं है। जैसे जैसे बसें सवारियों से भर रही है। उसे रवाना करके तुरंत दूसरे बसों की बुकिंग शुरू की जा रही है। 275 रूटों पर करीब 300 बसें चलाई जा रही है।'
जीएस बाली, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed