{"_id":"5d42eb9f8ebc3e6cf60c869f","slug":"hrtc-will-recruit-one-thousand-conductors-and-purchase-200-new-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी को मिलेंगी 200 नई बसें, एक हजार परिचालक भर्ती होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी को मिलेंगी 200 नई बसें, एक हजार परिचालक भर्ती होंगे
Thu, 01 Aug 2019 07:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Aug 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी को जल्द 200 नई बसें मिलेंगी। इसके अलावा एक हजार परिचालकों की भर्ती भी करवाई जाएगी। यह बात परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार है। गोविंद ठाकुर शुक्रवार को केलांग स्थित निगम वर्कशॉप बिलिंग में पहुंचे थे।
विज्ञापन
एचआरटीसी के केलांग डिपो में तैनात कर्मचारियों को बर्फबारी से बचने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्नो किट दी जाएंगी। स्नो किट की खरीदारी एमडी लेवल की कमेटी की बजाय अब मनाली स्थित अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के माध्यम से होगी।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने कहा कि पर्वतारोहण संस्थान के जरिये निगम के कर्मियों उच्च क्वालिटी की स्नो किट मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए निगम पहले से अधिक राशि खर्च करने को तैयार है।
विज्ञापन
एचआरटीसी केलांग डिपो में तैनात कर्मचारियों को जल्द बेहतर आवास सुविधा भी दी जाएगी। बिलिंग स्थित आवास भवनों के जीर्णोद्धार के लिए ठाकुर ने 30 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
आरएम केलांग मंगल मनेपा की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने गोविंद ठाकुर को मांग पत्र सौंपा। गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में एचआरटीसी को जल्द 200 नई बसे मिलेंगी। इसके लिए सीएम को प्रपोजल भेजा गया है। इसके अलावा करीब एक हजार कंडक्टर की भर्ती की जाएगी।