फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc will provide food on highway in himachal

मात्र 25 रुपये में यात्रियों को यहां मिलेगा भरपेट खाना

Mon, 11 Sep 2017 12:36 PM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 11 Sep 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
hrtc will provide food on highway in himachal

बस अड्डों पर राजीव थाली योजना की सफलता के बाद एचआरटीसी हाईवे के किनारे डेढ़ दर्जन ढाबे खोलने जा रहा है। इसमें यात्री ही नहीं, हर कोई सस्ता खाना खा सकता है।

विज्ञापन


हिमाचल में हाईवे पर अब 25 रुपये में भरपेट खाना मिल सकेगा। बस अड्डों पर राजीव थाली योजना की सफलता के बाद एचआरटीसी हाईवे के किनारे डेढ़ दर्जन ढाबे खोलने जा रहा है। इसमें यात्री ही नहीं, हर कोई सस्ता खाना खा सकता है। परिवहन निगम इसके लिए जल्द टेंडर करने जा रहा है। 
विज्ञापन


इसमें 25 रुपये में थाली देने की शर्त रखी गई है। दूसरे चरण में बाहरी राज्यों  में भी राजीव थाली ढाबे खोले जाएंगे। हाईवे के किनारे ढाबों पर यात्रियों से कई जगह मनमानी हो रही है। ढाबों पर थाली के 60 से 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी ने बस अड्डों पर तो राजीव थाली योजना शुरू की है, लेकिन जाम होने की स्थिति और समय कम होने के चलते यात्री इस योजना का भरपूर लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। लंबे रूट की बसें भी बस अड्डों पर कम ही रुकती हैं। 

इसके मद्देनजर एचआरटीसी हाईवे किनारे ऐसे ढाबे शुरू करने जा रहा है जहां सस्ता और अच्छा खाना मिल सके।परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि थाली योजना के सफल रहने के बाद अब राजीव थाली ढाबा खोलने की तैयारी है। जल्द ही इन ढाबों में यात्री सस्ते खाने का लुत्फ उठा सकेंगे।

क्या-क्या मिल रहा 25 रुपये में

hrtc will provide food on highway in himachal

राजीव गांधी थाली योजना के तहत 25 रुपये की एक थाली में चावल, 2 रोटी, एक सब्‍जी, एक दाल और कड़ी परोसी जा रही है। इस योजना को वर्तमान में सात बस अड्डों पर शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed