{"_id":"5a9aa0574f1c1b355a8b48f5","slug":"hrtc-volvo-bus-crashes-into-innova-car-in-una-3-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा-एचआरटीसी वॉल्वो बस में टक्कर, दंपती समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा-एचआरटीसी वॉल्वो बस में टक्कर, दंपती समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की वॉल्वो बस और इनोवा कार की ऊना के गांव बसाल में टक्कर होने से कार सवार दंपती सहित तीन की मौत हो गई, जबकि कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। चार घायल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन
मृतकों में चंद्र कांता पत्नी रोशन लाल, रोशन लाल पुत्र जैसी राम और तेज सिंह पुत्र छोटू राम सभी निवासी फतेहपुर जिला कांगड़ा शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार रात को फतेहपुर का एक परिवार इनोवा में सवार होकर हरिद्वार से घर लौट रहा था। कार में एक ही परिवार से 10 सदस्य सवार थे, जिनमें साढ़े चार वर्षीय बच्ची दाक्षायनी बिल्कुल सुरक्षित रही।
विज्ञापन
देर रात करीब 12 बजे बसाल पहुंचने पर कार की सामने से आ रही एचआरटीसी की बस के साथ टक्कर हो गई। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और छह जख्मी हुए हैं।