फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC terminated 30 employees for bus strike in himachal.

हड़ताल की सजा, एचआरटीसी के 30 कर्मचारी नेता नौकरी से बर्खास्त

Fri, 17 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
HRTC terminated 30 employees for bus strike in himachal.
एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के 30 पदाधिकारियों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हड़ताल के लिए जिम्मेदार एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के 30 पदाधिकारियों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से चर्चा करने के बाद फैसला लिया है।

विज्ञापन


हिमाचल में पहली बार इतने बडे़ पैमाने पर कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। परिवहन निगम के एमडी को कर्मचारियों को टर्मिनेशन लैटर जारी करने के आदेश दे दिए हैं। शुक्रवार तक सभी कर्मचारियों को लेटर मिल जाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने परिवहन सेवाओं पर असेंशियल सर्विसेस मेंटीनेंस एक्ट (एस्मा) लागू कर दिया है। अब एचआरटीसी कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने पर एक्ट में तीन साल की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए थे कर्मचारी

HRTC terminated 30 employees for bus strike in himachal.
बाली ने वीरवार को शिमला में प्रेसवार्ता कर कहा कि हाईकोर्ट ने 13 जून को एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल पर रोक लगा दी थी। - फोटो : अमर उजाला

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने वीरवार को शिमला में प्रेसवार्ता कर कहा कि हाईकोर्ट ने 13 जून को एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल की। 14 जून को प्रधान सचिव परिवहन और निगम प्रबंधन ने इन कर्मचारियों के साथ बैठक की।

इसमें इन्हें हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिस की कॉपियां दीं। इन कर्मचारियों ने नोटिस लेने से मना कर दिया, जो हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। यह कर्मचारी बैठक का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। परिवहन मंत्री ने कहा कि बर्खास्त किए गए सभी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारी हैं।

एचआरटीसी कर्मियों की 90 फीसदी मांगें पूरी
बाली ने कहा कि एचआरटीसी कर्मियों की 90 फीसदी मांगें पूरी कर दी हैं। जहां तक निगम को रोडवेज बनाने की बात है, ऐसा संभव नहीं है। यह कर्मचारी निगम में सेवाएं दे रहे हैं न की रोडवेज में। ऐसे में कर्मचारियों की यह मांग जायज नहीं है।

जेसीसी के यह पदाधिकारी हुए बर्खास्त

HRTC terminated 30 employees for bus strike in himachal.
एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभी सरकार की ओर से बर्खास्त होने के आदेश नहीं मिले हैं। - फोटो : अमर उजाला

विद्या सागर, खेमेंद्र गुप्ता, नानक शांडिल, कुलदीप ठाकुर, दलीप कुमार, कुशाल, जसमेर राणा, सुरेश कुमार, गुलाब सिंह, सुभाष वर्मा, सत्य प्रकाश, शंकर सिंह, रोशन चौहान, राजेंद्र सिंघा, रूप चंद, देसराज, देवेंद्र कुमार, जीत राम, दलीप कुमार, हेमंत कुमार, राजेंद्र ठाकुर, देवराज, हरदयाल सिंह, लक्ष्मी दत्त, बृजलाल, पृथ्वी राज, यशपाल, पवन कुमार गुलेरिया, नील कमल और जसपाल सुलतान।

हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे : राजेंद्र
एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभी सरकार की ओर से बर्खास्त होने के आदेश नहीं मिले हैं। अगर बर्खास्त किया जाता है तो कर्मचारी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। कर्मचारियों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारी सचिवालय में बाली से मिले और फैसला वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed