{"_id":"13db2cc898c096b21b29021e4353c254","slug":"hrtc-taxi-service-to-resume-today-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित रूटों पर शुरू हो गई एचआरटीसी टैक्सी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित रूटों पर शुरू हो गई एचआरटीसी टैक्सी सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Sep 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर की प्रतिबंधित सड़कों पर शुक्रवार को एचआरटीसी की टैक्सी सेवा शुरू हो गई। लेकिन अभी तक समयसारिणी न होने से लोगों को यह पता नहीं चल पा रहा कि टैक्सी कब आएगी। अभी चार रूटों पर ही टैक्सी सेवा चल रही है। इससे आम जनता ने राहत की सांस ली है। लेकिन टैक्सी का समय पता न होने से लोग दिन भर परेशान दिखे।
विज्ञापन
एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू करने का मकसद वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा देना है। टैक्सियां निर्धारित रफ्तार से अधिक तेज नहीं चलेंगी। एचआरटीसी टैक्सियों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें रिजर्व रहेंगी। टैक्सी की अन्य सीटों पर भी रोगियों, अपंगों और विशेष श्रेणी यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
जहां से टैक्सी का रूट शुरू होगा यदि वहां अधिक संख्या में वरिष्ठ नागरिक हैं तो टैक्सी में सिर्फ वरिष्ठ नागरिक ही सफर करेंगे। सुबह 8 से रात 8 बजे तक टैक्सी सेवा होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी देवासेन नेगी ने कहा कि अभी दूसरे रूटों पर भी टैक्सी सेवा शुरू करनी है। इसलिए अभी समय सारिणी टर्निंग प्वाइंट पर नहीं लगाई है। इसे जल्द ही लगा दिया जाएगा। शुक्रवार को टैक्सी सेवा लांच कर दी है।
विज्ञापन
इन रूटों पर दौड़ी टैक्सी
- ओल्ड बस स्टैंड से सीटीओ वाया विधानसभा
- संजौली से लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी वाया आईजीएमसी
- कुसुम्पटी से शिमला क्लब नजदीक हाईकोर्ट
- चक्कर न्यायिक परिसर से सीटीओ वाया चौड़ा मैदान