फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Taxi service for Jakhu temple in shimla city.

अब हर आंधे घंटे बाद जाखू के लिए दौड़ेगी एचआरटीसी टैक्सी

Tue, 09 Aug 2016 10:21 AM IST
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Aug 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
HRTC Taxi service for Jakhu temple in shimla city.

शिमला में दो साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर जाखू के लिए एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। लोगों की डिमांड पर एचआरटीसी प्रबंधन आज से हर आधे घंटे बाद रिट्ज से जाखू के लिए एचआरटीसी टैक्सी चलाएगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर टैक्सी सेवा शुरू करने का एलान किया।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने टैक्सियों में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आगे की दो सीटें रिजर्व रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। टैक्सियों में वरिष्ठ नागरिकों से सामान्य यात्रियों के मुकाबले किराया कम वसूला जाएगा। विशेष श्रेणी यात्रियों के टैक्सी में सवार होने के बाद सीटें खाली होने पर ही अन्य यात्री टैक्सियों में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


टैक्सी चलाने के साथ साथ टिकट काटने की जिम्मेवारी भी निगम के चालकों की ही होगी। जाखू रूट पर एचआरटीसी इस बार 9 के स्थान पर 12 सीटर टैक्सी चलाएगा। अभी तक सिर्फ रविवार के दिन जाखू के लिए एचआरटीसी की दो टैक्सियां चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित रहेंगी सीटें
स्थानीय लोगों और सैलानियों की सुविधा के लिए रिट्स-जाखू रूट पर सुबह आठ से रात आठ बजे के बीच टैक्सियां चलाई जाएंगी। टैक्सियों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित रहेंगी। - देवासेन नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी

यह होगा टैक्सियों का किराया
दूरी                    वरिष्ठ नागरिक            सामान्य

2 किलोमीटर तक                15                        20
2 से 4 किलोमीटर                20                        30

वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिजर्व रहेंगी सीटें
एचआरटीसी टैक्सियों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें रिजर्व रहेंगी। टैक्सी की अन्य सीटों पर भी रोगियाें, अपंगों और विशेष श्रेणी यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिस स्थान से टैक्सी का रूट शुरू होगा यदि वहां अधिक संख्या में वरिष्ठ नागरिक हैं तो टैक्सी में सिर्फ वरिष्ठ नागरिक ही सफर करेंगे, अन्यों को टैक्सी में नहीं बैठाया जाएगा।


सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेंगी टैक्सियां
रिट्स-जाखू रूट पर एचआरटीसी टैक्सियां सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी। सर्दियों में सुबह आठ से रात सात बजे तक टैक्सियों का संचालन किया जाएगा।

टैक्सी में ईटीएम से मिलेंगे टिकट
एचआरटीसी टैक्सियों में यात्रियों से मनमाने किराये की वसूली नहीं हो सकेगी। टैक्सियों में यात्रियों को ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन) से टिकट दिए जाएंगे।

जीपीएस से लैस होंगी टैक्सियां
रूट पर चलने वाली एचआरटीसी टैक्सियां जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से लैस होंगी। जीपीएस की मदद से निगम के अधिकारी टैक्सियों पर नजर रख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed