फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc taxi in shimla

रिगल-भराड़ी रूट पर एचआरटीसी टैक्सी शुरू

Sat, 06 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
hrtc taxi in shimla

‘अमर उजाला’ ‘आपकी आवाज’ कार्यक्रम के दौरान भराड़ी के लोगों की ओर से उठाई एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू करने की मांग महज चार दिन में पूरी हो गई। भराड़ी में ‘आपकी आवाज’ कार्यक्रम सोमवार एक फरवरी को आयोजित किया था। कार्यक्रम के दौरान अपर भराड़ी के अधिकतर लोगों ने एचआरटीसी टैक्सी सेवा दोबारा बहाल करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


रिगल-भराड़ी रूट पर चलने वाली एचआरटीसी टैक्सी तीन साल पहले बंद कर दी गई थी। टैक्सी बंद होने के बाद अपर भराड़ी के लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन और परिवहन मंत्री से कई बार सेवा बहाल करने की गुहार लगाई, लेकिन टैक्सी नहीं चल पाई। ‘अमर उजाला’ ने दो फरवरी के अंक में लोगों की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन


एचआरटीसी प्रबंधन ने खबर पर संज्ञान लेते हुए टैक्सी सेवा दोबारा बहाल करने का फैसला लिया। इसके बाद बाद रिगल-भराड़ी रूट पर टैक्सी सेवा शुरू कर दी गई। रिगल-भराड़ी रूट पर एचआरटीसी टैक्सी सुबह आठ बजे से रात को सात बजे तक चलेगी। हर आधे घंटे पर लोगों को टैक्सी उपलब्ध होगी। दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच के दौरान गाड़ी खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जताया ‘अमर उजाला’ का आभार-
बीते तीन सालों से टैक्सी सेवा के अभाव में परेशानी का सामना कर रहे भराड़ी के लोगों ने टैक्सी सेवा दोबारा शुरू होने पर ‘अमर उजाला’ का आभार जताया है।

भराड़ी वार्ड की पार्षद कला शर्मा ने कहा कि अमर उजाला के ‘आपकी आवाज’ कार्यक्रम के माध्यम से टैक्सी का मुद्दा उठाने के बाद ही मांग पूरी हुई। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से अपर भराड़ी के लिए बस सेवा में भी विस्तार करने की मांग की है।

रुल्दुभट्ठा में ‘अमर उजाला’ कल उठाएगा आपकी आवाज-
हिमाचल का नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ अब आम लोगों की आवाज बनने जा रहा है। ‘अमर उजाला’ की ओर से शुरू किए ‘आपकी आवाज’ अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम के वार्ड नंबर दो रुल्दुभट्ठा में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।

एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर आप 8 फरवरी दोपहर 12:30 बजे मिडिल स्कूल शांकली (नजदीक पांच घर की लाइन) पहुंच कर समस्याएं रख सकते हैं। आपके गली, मोहल्ले और क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के लिए ‘अमर उजाला’ की टीम न सिर्फ आप तक पहुंचेगी बल्कि अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर इन समस्याओं का मौके पर समाधान कराने की भी कोशिश की जाएगी।

हमारे नए अभियान ‘आपकी आवाज’ के तहत हर सोमवार को नगर निगम शिमला के एक-एक वार्ड में ‘अमर उजाला’ के प्रतिनिधि आपसे रूबरू होंगे और लंबित पड़ी समस्याओं का हल करवाने का प्रयास करेंगे। हम सिर्फ माध्यम होंगे आप सीधी बात अधिकारियों के सामने रख सकते हैं।


जिन बड़ी समस्याओं का समाधान अधिकारी करने में असमर्थ होंगे, उन्हें जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विधायक, मंत्री या सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा। ‘अमर उजाला’ का एकमात्र ध्येय आपको बेहतर मंच देकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना है। अगर आप भी चाहते कि हमारी टीम आप तक पहुंचे और आपकी समस्याएं सुनें तो हमसे संपर्क करें।
- हमारा पता
आपकी आवाज...
न्यू लैंड इस्टेट, टिंबर हाउस, कार्ट रोड शिमला।
- व्हट्स ऐप नंबर, 9736003214

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed