फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Starts Bus services to Punjab and haryana

आखिरकार लोगों को मिली राहत, लॉन्ग रूट पर शुरू हुई एचआरटीसी बसें

Sun, 27 Aug 2017 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 27 Aug 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
HRTC Starts Bus services to Punjab and haryana

डेरा मुखी राम रहीम मामले के चलते हरियाणा में पनपे तनाव को देखते हुए बाहरी राज्यों के लिए स्थगित हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शनिवार शाम सात बजे से आधो रूटों पर बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि परिवहन निगम ने हरियाणा में भारी तनाव के चलते सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड व राजस्थान को जाने वाले करीब 200 रूटों पर बस सेवा स्थगित की थी।
विज्ञापन


इसमें से करीब सौ रूटों पर शनिवार शाम से सामान्य और वोल्वो बस सेवा बहाल कर दी गई है। यह फैसला प्रदेश पुलिस महानिदेशक से चर्चा के बाद लिया गया है।बाली ने कहा कि हालांकि अभी आधे रूटों पर ही बसें बहाल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को समीक्षा कर हालात सामान्य होने पर सभी बस रूटें बहाल करने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों और प्रदेश में फंसे पर्यटकों व विद्यार्थियों को आ रही दिक्कतों के चलते परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि पंजाब-हरियाणा में तनाव की स्थिति के चलते अगले कुछ दिनों तक केवल आपात स्थिति में ही बाहरी राज्यों की यात्रा करें। परिवहन मंत्री ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों की प्रदेश की सीमा पार करते ही हर एक घंटे पर मॉनीटरिंग की जाएगी।

इसके लिए शिमला में एचआरटीसी ने तीन कंट्रोल रूम बनाए हैं जिनके नंबर 0177-2656326,2656765 व 94180-00529 हैं। बाली ने कहा कि बसों के चालक-परिचालकों को आदेश दिए हैं कि कोई भी खतरा होने पर बसें सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर दी जाएं। 

इन बस अड्डों पर नहीं रुकेंगी बसें 

HRTC Starts Bus services to Punjab and haryana

बाली ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए हरियाणा के बस अड्डों पर बसें नहीं रोकी जाएंगी। इसलिए केवल चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले यात्री ही अभी बसों में सफर करें। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के शिमला, धर्मशाला, हमीरपुर व मंडी के मंडलीय प्रबंधक 24 घंटे बाहरी बस सेवाओं की ऑनलाइन रिपोर्ट लेंगे।

निगम को ढाई करोड़ का नुकसान
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि बाहरी राज्यों को बस सेवा स्थगित करने से एचआरटीसी को करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले है। पंचकूला में शनिवार को हुई आगजनी को देखते हुए एहतियातन बस सेवा स्थगित करने का फैसला सही साबित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed