फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc staff strike from june 14th

आज रात 12 बजे से ठप हो सकती है एचआरटीसी बस सेवा

Mon, 13 Jun 2016 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 13 Jun 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
hrtc staff strike from june 14th
14 और 15 जून को 48 घंटे बस सेवा बंद रहेगी। - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल पथ परिवहन निगम की सामान्य और लग्जरी बस सेवा सोमवार रात 12:00 बजे से ठप हो हो जाएगी। एचआरटीसी की संयुक्त समन्वय समिति ने 14 और 15 जून को 48 घंटे बस सेवा बंद कर हड़ताल का एलान किया है। इस दौरान बाहरी राज्यों में भी निगम की बसें नहीं चलेंगी।

विज्ञापन


कर्मचारियों की मांगें न माने जाने पर समिति ने यह फैसला लिया है। एचआरटीसी कर्मचारी निगम को रोडवेज और एचआरटीसी में अनुबंध पर तैनात चालक-परिचालकों को सरकारी विभागों की तर्ज पर समान वेतन की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन

बाली ने बुलाई आपात बैठक

hrtc staff strike from june 14th
परिवहन मंत्री जीएस बाली

तकनीकी कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर और सर्व कर्मचारी महासंघ के महासचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि अगर निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगें नहीं मानती तो हिमाचल में यह आंदोलन जारी रखा जाएगा। उधर, परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन के अध्यक्ष केसी चौहान ने बताया कि पेंशनर भी कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करेंगे।

हड़ताल को देखते हुए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सोमवार को निगम अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। इसमें वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी। बाली ने कहा कि कर्मचारियों की 90 फीसदी मांगें मान ली है। उन्होंने हड़ताल वापस लेने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed