फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTDC special bus service to leh.

क्या बात! सिर्फ 2500 रुपए के साथ लेह के बर्फीले पहाड़ों का नजारा

Sun, 02 Aug 2015 10:29 AM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
HPTDC special bus service to leh.

प्रदेश पर्यटन विकास निगम की मनाली से लेह बस सेवा को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। एक जुलाई से शुरू हुई बस सर्विस में फुल बुकिंग चल रही है। इस विशेष बस सेवा में केलांग में रात्रि ठहराव रखा गया है। 2500 रुपये में पर्यटन निगम ने सवारियों के एक तरफ के लिए खाने-पीने और रहने का इंतजाम किया है।

विज्ञापन


विदेशी सैलानी इस विशेष बस सेवा का अधिक लाभ उठा रहे हैं। करीब 500 किलोमीटर लंबे इस रूट में सैलानी बारालाचा, तंगलंगला तथा खरदुंगला दर्रे सहित यहां की शानदार वादियों और ग्लेशियरों का दीदार कर बर्फीले पहाड़ों का लुत्फ उठा रहे हैं। एचपीटीडीसी के मनाली ऑफिस के मुताबिक जुलाई महीने में 14 बार लेह के लिए बस गई। अधिकांश बार बस की सभी 35 सीटों के लिए बुकिंग हुई।

विज्ञापन

1900 रुपये बस किराया और 600 रुपये रहने खाने का

HPTDC special bus service to leh.

जुलाई महीने में आक्यूपेंसी 75 फीसदी रही। 1900 रुपये बस का किराया रखा गया है, जबकि 600 रुपये रहने और खाने-पीने का खर्च है। मनाली से लेह के लिए दो दिन छोड़कर बस सुबह नौ बजे जाती है। टू वाई टू डीलक्स बस इस रूट पर चलाई जा रही है। 31 जुलाई को मनाली से सुबह नौ बजे गई बस शनिवार शाम को लेह पहुंची।

पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने बताया है कि सैलानियों की सुविधा के लिए यह विशेष बस सेवा शुरू की गई है। पर्यटन निगम के दफ्तर से चलेगी बस- बस चलने से 30 मिनट पहले एचपीटीडीसी के दफ्तर (जहां से बस चलेगी) में सवारियों को रिपोर्ट करना होगा। मौसम साफ रहने और सड़क मार्ग बहाल होने की स्थिति में ही बस भेजी जाएगी।

बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क

HPTDC special bus service to leh.

बस में बुकिंग करवाने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम के मार्केटिंग ऑफिस मनाली और लेह के बुकिंग ऑफिस में संपर्र्क करना होगा। मनाली में फोन नंबर 01902 252116 और 01902 253147 पर संपक किया जा सकता है। इसके अलावा एचपीटीडीसी की वेबसाइट पर भी संपर्क कर सकते हैं।

दस सवारियों की बुकिंग पर चलेगी बस-
मनाली से लेह जाने के लिए अगर दस से कम सवारियों की बुकिंग होती है तो पर्यटन निगम बस नहीं भेजेगा। सैलानियों के लिए टैक्सी का बंदोबस्त किया जाएगा। बस और टैक्सी के किराए के अंतर को सवारी से वसूला जाएगा।

अगस्त में 14 दिन लेह जाएगी बस-
अगस्त महीने में 2, 5, 6, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 और 30 अगस्त को सुबह नौ बजे बस मनाली से लेह के लिए रवाना होगी। लेह से वापस मनाली के लिए अगस्त में 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31 तारीख को सुबह पांच बजे बस चलेगी। नौ सितंबर तक बस चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed