फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc regional manager press conference

नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में बरी एचआरटीसी के RM ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 12 Aug 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 12 Aug 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
hrtc regional manager press conference

चिट्टा मामले में पकड़े गए प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन के तत्कालीन रीजनल मैनेजर मोहिंदर सिंह राणा को कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई है। राणा ने खुद को बेकसूर बताते हुए पूरे मामले का ठीकरा पुलिस पर फोड़ा है। 

विज्ञापन


72 दिन जेल में रहने के बाद शुक्रवार को उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि वह साजिश करने वाले पुलिस अफसर के खिलाफ 50 लाख की मानहानि का दावा करेंगे।

उन्होंने कहा कि चिट्टा मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं था। पुलिस ने उन्हें  जबरन इस मामले में फंसाया है। उनकी गाड़ी में जिस सफेद पाउडर को नशीला पदार्थ चिट्टा दर्शाया गया, वह हैदराबाद की लैब जांच में अमोनिया कारबोनेट और बायकारबोनेट (सोडा) पाया गया। राणा ने दावा किया कि पुलिस ने जो एफआईआर में दर्ज किया है, वह सब झूठ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एफआईआर में दर्शाया गया है कि रात साढ़े बारह बजे शोघी नाके के दौरान उन्हें पकड़ा गया। लेकिन 10 बजे उनकी गाड़ी बालूगंज गुरुद्वारे के सामने खड़ी थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के सीआईए विंग ने उनसे 7 लाख कैश मांगा लेकिन मैंने कहा कि किस बात का पैसा दूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक वह सोलन से शिमला की ओर आ रहे थे। उनकी गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। वह सोलन से शिमला नहीं बल्कि शिमला से सोलन की ओर जा रहे थे। 

दावा, लैब जांच में सफेद पदार्थ निकला सोडा

hrtc regional manager press conference

उनके साथ वाहन में दो लोग और एक ड्राइवर मौजूद था। तीसरा शख्स जिसे पुलिस ने उनके साथ दर्शाया था, वह फोटोस्टेट मशीन के दाम का पता करने आए थे। शाम करीब 7 बजे वापस सोलन जा रहे थे। शोघी पहुंचने पर एक शख्स का फोन आया और उन्हें शोघी से थोड़ा आगे बुलाया।

जैसे ही वह शोघी चौकी के समीम पहुंचे। कुछ लोग वहां आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे और कहने लगे कि चौकी चलो। चौकी ले जाने के बाद उन्होंने उनकी

फोटो खींचनी शुरू कर दी और कहने लगे कि अब तुम फंस गए और उनके साथ मारपीट की। कुछ देर बाद पुलिस का एक अफसर वहां पहुंचा और मारपीट कर धमकाना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्हें उनकी गाड़ी के साथ करीब साढ़े नौ बजे बालूगंज थाने ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed