फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC recruitment drive for 908 posts

एचआरटीसी में बंपर भर्ती, जल्द करें आवदेन

Mon, 21 Jul 2014 07:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 21 Jul 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
HRTC recruitment drive for 908 posts

हिमाचल पथ परिवहन निगम 908 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इनमें 288 पद चालक के और 680 पद मल्टीपर्पज असिस्टेंट के हैं। चालकों के 288 पद अनुबंध आधार पर भरे जा रहे हैं। एचआरटीसी ने भर्ती के लिए हिमाचली बोनाफाइड से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


गैर-जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त निर्धारित की गई है जबकि जनजातीय क्षेत्रों के लिए यह तिथि 20 अगस्त तय की गई है। चालक पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 6 हजार वेतन सहित 1200 रुपए कार्य सम्पादन प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इन पदों की भर्ती से जहां बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं निगम में लंबे समय से रिक्त चल रहे चालकों के पद पर तैनाती की जा सकेगी।

लाइसेंस के साथ 5 वर्ष का अनुभव जरूरी

HRTC recruitment drive for 908 posts

एप्लीकेशन फार्म 21 जुलाई से सभी मंडलीय/क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा निगम की वेबसाइट www.hrtc.gov.in से भी फार्म डाऊनलोड किए जा सकते हैं। एप्लीकेशन फार्म 100 रुपए का मिलेगा और संबंधित मंडलीय, क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डा. आरएन बत्ता ने चालक भर्ती की पुष्टि की है।

चालक के पदों के लिए आवेदन करने वालों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। आवेदक के पास भारी परिवहन व सार्वजनिक सेवा वाहन चलाने का वैध लाइसेंस 5 वर्ष के अनुभव के साथ होना अनिवार्य है। साथ ही हिमाचल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की हो।

आवेदनकर्ता की आयु एक जनवरी, 2014 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कद 160 सैंटीमीटर होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आवेदन को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

सामान्य वर्ग के लिए 100 पद

HRTC recruitment drive for 908 posts

288 पदों में से 100 सामान्य श्रेणी के हैं। सामान्य श्रेणी से 23 बीपीएल, 3 स्वतंत्रता सेनानी, 26 भूतपूर्व सैनिक और 8 पद स्पोर्ट्समैन कोटे के हैं। इसी तरह 46 पद अनुसूचित जाति के लिए हैं। इसमें भी अनुसूचित जाति बीपीएल के 8, स्वतंत्रता सेनानी 1 व भूतपूर्व सैनिक के लिए 8 पद हैं।

वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए 8 पद हैं। अनुसूचित जनजाति बीपीएल के 3 व अनुसूचित जनजाति भूतपूर्व सैनिक के भी 3 पद हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 35 पद हैं जबकि ओबीसी बीपीएल के 9, स्वतंत्रता सेनानी 1 व भूतपूर्व सैनिक के लिए 6 पद हैं।

विज्ञापन

मल्टीपर्पज अस‌िस्‍टेंट के लिए 680 पद

HRTC recruitment drive for 908 posts

मल्टीपर्पज अस‌िस्‍टेंट के लिए 680 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें सामान्य वर्ग 232 पद हैं। इसके लिए दसवीं पास योग्यता रखी गई है। आवेदक के पास कंडक्टर लाइसेंस भी होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है।

ये सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जा रहे हैं। वेतन 4000 रूपए है। इसके अलावा प्रोत्साहन राशि के तहत भत्ता भी दिया जाएगा। लिखित परीक्षा 31-08-2014 को होगी। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 14-08-2014 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed