{"_id":"592c1c544f1c1bed14bdb804","slug":"hrtc-piece-meal-employees-will-be-regular-after-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन साल में पक्के होंगे एचआरटीसी के पीस मील कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन साल में पक्के होंगे एचआरटीसी के पीस मील कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 30 May 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे पीस मील कर्मियों की सेवाएं तीन वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने पर नियमित की जाएंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा पीस मील वर्करों को अनुबंध सेवा में लेने की अवधि को भी घटाया गया है। उन्होंने कहा कि आईटीआई डिप्लोमा धारक पीस मील वर्कर 5 साल की बजाय अब 4 साल में, जबकि अन्य पीस मील वर्कर 6 साल की बजाय 5 साल में अनुबंध सेवा में लाए जाएंगे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने कांगड़ा में निफ्ट के कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत बताया कि एचआरटीसी के पेंशनर्स को दो माह की पेंशन के लिए 18 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी पहले चरण में 200 सुपर लग्जरी, वातानुकूलित एवं डीलक्स बसों में प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें लगवा रहा है।
इसके उपरांत लंबी दूरी की सामान्य बसों में यह सुविधा दी जाएगी। इनसे यात्री क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड से टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।