{"_id":"587774c54f1c1b8327ba8878","slug":"hrtc-orders-to-regularize-176-drivers-and-conductors","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी ने दिया बड़ा तोहफा, रेग्युलर हुए ड्राइवर-कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी ने दिया बड़ा तोहफा, रेग्युलर हुए ड्राइवर-कंडक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। निगम ने 30 सितंबर 2016 तक पांच साल पूरा कर चुके 176 अनुबंध ड्राइवरों और कंडक्टरों को नियमित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इनमें 32 ड्राइवर और 144 कंडक्टर शामिल हैं। निगम के ये ड्राइवर-कंडक्टर पिछले चार महीने से नियमित होने का इंतजार कर रहे थे। डीएम अनिल सैन ने पुष्टि करते हुए बताया कि निगम में अनुबंध पर पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष देवराज, सचिव राजेंद्र ठाकुर और खमेंद्र गुप्ता ने परिवहन मंत्री जीएस बाली के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री से इस मांग को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
समिति ने मंत्री से अन्य मांगों पर भी विचार करने की गुहार लगाई है। बता दें कि प्रदेश में साल में दो बार सितंबर और मार्च महीने में पांच साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने पर कर्मचारियों को नियमित किया जाता है।