फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC: Now seats number 10, 11 will be reserved for disabled people in buses.

HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगजनों के लिए अब आरक्षित होगी 10, 11 नंबर सीट

Sun, 26 Nov 2023 11:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Nov 2023 11:40 AM IST
सार

पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सभी साधारण बसों में दिव्यांगजनों के लिए अब 10 और 11 नंबर सीट आरक्षित होगी। अब तक बसों में 2 और 3 नंबर सीट इस वर्ग के लिए आरक्षित होती थी। 

विज्ञापन
HRTC: Now seats number 10, 11 will be reserved for disabled people in buses.
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सभी साधारण बसों में दिव्यांगजनों के लिए अब 10 और 11 नंबर सीट आरक्षित होगी। अब तक बसों में 2 और 3 नंबर सीट इस वर्ग के लिए आरक्षित होती थी। बस चालक के कैबिन के पास होने के चलते 2 और 3 नंबर सीट पर उठने-बैठने में असुविधा के कारण आरक्षित सीटों में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


अब दिव्यांगजनों के लिए बस के अगले दरवाजे के पीछे 10 और 11 नंबर सीट आरक्षित रहेगी। इन सीटों पर दिव्यांगजन आसानी से बैठ सकेंगे। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीटों में बदलाव को लेकर सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। सीट नंबर 10 और 11 के ऊपर दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित लिखवाने के भी निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed