फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hrtc News: Shimla Delhi route HRTC Volvo bus from pinjore bypass

HRTC: अब पिंजौर बाईपास से चलेंगी शिमला-दिल्ली रूट की वोल्वो, यात्रियों की मांग पर आवाजाही का बदला रूट

Wed, 22 Nov 2023 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Nov 2023 01:08 PM IST
सार

दिल्ली से रात 9:30 और10:30 बजे चलने वाली वोल्वो चंडीगढ़ नहीं जाएगी और जीरकपुर से सीधे पंचकुला होते हुए शिमला आएगी ताकि यात्रियों के समय की बचत हो सके।

विज्ञापन
Hrtc News: Shimla Delhi route HRTC Volvo bus from pinjore bypass
एचआरटीसी वोल्वो बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बसें पिंजौर बाईपास होकर चलेंगी। एचआरटीसी की ओर से वोल्वो यात्रियों के लिए शुरू की फीडबैक सेवा से मिले सुझावों के आधार पर वोल्वो रूटों में संशोधन किया है। निगम प्रबंधन ने फैसला लिया है कि शिमला-दिल्ली रूट पर आवाजाही करने वाली कोई भी वोल्वो कालका, पिंजौर, परवाणु नहीं जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली से रात 9:30 और10:30 बजे चलने वाली वोल्वो चंडीगढ़ नहीं जाएगी और जीरकपुर से सीधे पंचकुला होते हुए शिमला आएगी ताकि यात्रियों के समय की बचत हो सके। शिमला से सुबह 9:45 बजे चलने वाली वोल्वो पंचकुला से ट्रिब्यून चौक होते जाएगी और शिमला से दोपहर बाद 1:45 वोल्वो सीधी पंचकुला से जीरकपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन


रूटों में बदलाव से यह गाड़ियां दिल्ली पहुंचने में लगभग दो घंटे कम लेगी। यात्री जाम में नहीं फंसेंगे और आसानी से मेट्रो पकड़ सकेंगे। शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट वोल्वो पिंजौर बाईपास से होकर चलेगी। पिंजौर, कालका, परवाणु से निगम की वोल्वो में सफर करने वाले यात्री टीटीआर परवाणु या फिर पिंजौर (दिल्ली- शिमला हाईवे) से इन बसों में सवार हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed