फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC News 250 diesel buses will be purchased instead of electric buses 350 drivers will be recruited

HRTC News: इलेक्ट्रिक के स्थान पर 250 डीजल बसों की होगी खरीद, 350 चालकों की होगी भर्ती

Sat, 29 Jun 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 29 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

एचआरटीसी द्वारा इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध न होने के चलते अब 250 डीजल बसें खरीदी जाएंगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
HRTC News 250 diesel buses will be purchased instead of electric buses 350 drivers will be recruited
एचआरटीसी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल को हरित राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की नीति में बदलाव होगा। देश में कहीं भी बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध न होने के चलते अब 250 डीजल बसें खरीदी जाएंगी। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


एचआरटीसी के पास बसों की कमी है और इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में परिवहन सेवाएं प्रभावित न हों, इसलिए डीजल बसें खरीदने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त 50 टेंपो ट्रैवलर भी खरीदे जाएंगे। बसों और टैंपो ट्रेवलर की खरीद पर 105 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की प्रक्रिया भी समानांतर तरीके से जारी रखी जाएगी। टाइम-1 और टाइम-3 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए भी निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। एचआरटीसी ने 24 सुपर लग्जरी बसें खरीदने का भी फैसला लिया है। फिलहाल कुछ इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए 25 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है। बैठक में प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर, निदेशक परिवहन विभाग डीसी नेगी सहित परिवहन निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी लिए गए फैसले

  1. एचआरटीसी कर्मियों के बकाया मेडिकल भत्तों के लिए जारी होंगे 9 करोड़
  2. बद्दी और फतेहपुर में नए बस अड्डे बनाने का फैसला
  3. प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में संसाधन जुटाने के लिए कमेटी गठित- एचआरटीसी के घाटे के कारणों की रिपोर्ट भी सरकार को देगी कमेटी
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. निगम की आय बढ़ाने वाले कर्मचारियों के लिए शुरू होगी पुरस्कार योजना

 

 

Trending Videos

धर्मशाला बस अड्डे के ठेकेदार को नोटिस
बैठक में प्रदेश में संचालित हो रहे निगम के बस अड्डों की स्थिति की समीक्षा भी की गई। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि धर्मशाला के नए बस अड्डे के ठेकेदार को अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी कर बीओडी की अगली बैठक में तलब करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा शिमला आईएसबीटी और मैक्लोडगंज बस अड्डे के ठेकेदार के साथ चल रहे विवाद को खत्म करने पर भी चर्चा हुई। पूर्व सरकार के समय रैलियों का पैसा अब तक एचआरटीसी को नहीं मिला। इसके लिए भी नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed